कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग

आयोग को शर्म आनी चाहिए

कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जीवित लोगों को ‘मृत’ घोषित करने का आरोप लगाया। मेट्रो वाई चैनल पर धरने में उन्होंने कहा कि ऐसे 22 मतदाताओं की पहचान हो चुकी है, जो जीवित होते हुए भी सूची से हटाए गए। ममता ने चेतावनी दी कि असली मतदाताओं को रोका गया तो विधानसभा चुनाव मजाक बन जाएंगे।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कई जीवित मतदाताओं को गलत तरीके से मृत घोषित करने का आरोप लगाया।   मध्य कोलकाता के मेट्रो वाई चैनल पर अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने आयोग पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि कुछकथित मृतमतदाता यह साबित करने के लिए विरोध स्थल पर मौजूद हैं कि वे अब भी जीवित । मुख्यमंत्री ने कहा, आयोग को शर्म आनी चाहिए। 

संशोधन प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी

बनर्जी ने प्रभावित मतदाताओं की लंबी उम्र की कामना की और कहा कि उनकी पार्टी संशोधन प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रही है। उनके अनुसार, 22 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है, जिन्हें जिंदा होने के बावजूदमृत श्रेणीमें डालकर हटा दिया गया है। हम इस मुद्दे की इंच-दर-इंच जांच कर रहे हैं। हमने पहले ही ऐसे 22 मतदाताओं का पता लगा लिया है। मैं मीडिया से भी अनुरोध करूंगी कि वे उन मामलों को सामने लाएं, जहां लोग जीवित हैं, लेकिन आयोग के रिकॉर्ड उन्हें मृत दिखा रहे हैं।

सीएम ने दी चेतावनी

Read More लाल निशान में बंद हुआ बाज़ार: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाज़ारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 702 अंक की गिरावट के साथ 76,847 पर बंद

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि वास्तविक मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने से रोका गया तो इस साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मजाक बनकर रह सकते हैं। विरोध प्रदर्शन का यह स्थान पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। 

Read More असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे

Tags: mamata

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास