त्रिपुरा के ब्रांड एंबेसडर बने सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने स्वीकार किया ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव

त्रिपुरा के ब्रांड एंबेसडर बने सौरव गांगुली

त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने सचिव पर्यटन उत्तम कुमार चकमा और निदेशक तपन कुमार दास के साथ मंगलवार को गांगुली से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें उत्तर पूर्वी राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव रखा।

अगरतला। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने त्रिपुरा पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और इसके साथ ही राज्य की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में योगदान देने की प्रतिबद्धता जतायी है।

त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने सचिव पर्यटन उत्तम कुमार चकमा और निदेशक तपन कुमार दास के साथ मंगलवार को गांगुली से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें उत्तर पूर्वी राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव रखा।

चौधरी ने कहा, '' दादा के हाव-भाव से बहुत खुश और प्रभावित हूँ। उन्होंने सहर्ष प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और उम्मीद है कि अगर चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं , सौरव गांगुली कुछ महीनों में हमारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करना शुरू कर देंगे।" उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की पर्यटन क्षमता को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने के लिए हमारे प्रिय सौरव गांगुली से अधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व कौन हो सकता है।

उन्होंने बताया कि गांगुली अगले महीने की शुरुआत में लंदन की यात्रा पर जाने वाले हैं और वहां से लौटने के तुरंत बाद वह जून के अंत में त्रिपुरा दौरा के साथ ही अपने मॉड्यूल पर काम करना शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा  '' इस बीच हम अगले दो हफ्तों के भीतर समझौते और दस्तावे•ाीकरण प्रक्रिया को पूरा करेंगे।"

Read More ओडिशा में मोड पर पलटी तेज रफ्तार बस : पर्यटक बस के पलटने से 5 लोगों की मौत, बस से बाहर गिरे यात्री

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार में नरमी का असर : सोने और चांदी की कीमतों में आया झुकाव, जानें क्या है भाव  वायदा बाजार में नरमी का असर : सोने और चांदी की कीमतों में आया झुकाव, जानें क्या है भाव 
जयपुर सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी से सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज। चांदी 13,500 रुपए गिरकर...
यूक्रेनी पीएम स्विरिडेनको ने की कनाडाई मंत्री से मुलाकात: ऊर्जा बहाली के लिए लगाई मदद की गुहार, 16 घंटे से भी अधिक हो रही बिजली कटौती
राहुल गांधी ने हिमंता सरमा पर लगाए गंभीर आरोप : असम में बनाया डर और नफरत का माहौल, बताया- देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री
राज्य की परियोजनाओं में डिजिटल मैपिंग को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा बैठक 
कृषि भूमि पर अवैध निर्माण पर सख्ती, रूपान्तरण से पहले नियमों की पालना जरूरी 
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का लोकसभा में जवाब: बिजली के स्मार्ट मीटर वैकल्पिक हैं अनिवार्य नहीं, बिजली की चोरी रोकने की दिशा में ठोस कदम
Weather Update : आज शाम से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम