छात्र विरोध मामला: सीजेआई सूर्यकांत ने किया याचिका वाली खबरों का खंडन, मीडिया कवरेज की आलोचना 

आवेदन या शिकायत को रिट याचिका नहीं माना जा सकता

छात्र विरोध मामला: सीजेआई सूर्यकांत ने किया याचिका वाली खबरों का खंडन, मीडिया कवरेज की आलोचना 
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी कोई औपचारिक रिट याचिका शीर्ष अदालत में दायर ही नहीं हुई थी। उन्होंने बिना तथ्यों की पुष्टि किए गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग करने के लिए मीडिया के एक वर्ग की आलोचना की।

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शुक्रवार को उन मीडिया खबरों को पूरी तरह से गलत बताते हुए खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका को सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में शीर्ष अदालत के समक्ष कोई रिट याचिका दायर नहीं की गई थी। खुली अदालत में इस मामले पर बात करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि उनके सामने जो पेश किया गया था वह सिर्फ़ एक वकील की तरफ़ से दिया गया एक प्रतिवेदन था न कि शीर्ष अदालत में औपचारिक रूप से दायर की गई कोई रिट याचिका। उन्होंने इस बाृत पर बल दिया कि सही तरीके से फ़ाइल किए बिना किसी आवेदन या शिकायत को रिट याचिका नहीं माना जा सकता और उन्होंने मीडिया के कुछ हिस्सों की "गैर-ज़िम्मेदाराना एवं लापरवाह" रिपोर्टिंग के लिए आलोचना की।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "पिछले दो दिनों में यह पूरी तरह से गलत बातें कही गई कि कोई मामला दायर किया गया था और मीडिया ने बिना किसी ज़िम्मेदारी के गलत रिपोर्टिंग की और कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने मामले को लिस्ट करने से इनकार कर दिया। सुबह 10 बजे तक, एक भी पन्ना दायर नहीं किया गया था। वह सिर्फ़ एक प्रतिवेदन था... जिसे उस मिश्रा या किसी और ने भेजा था। मैं उस अभ्यावेदन को रिट याचिका कैसे मान सकता हूँ? लोग बिना सोचे-समझे इसकी रिपोर्टिंग की।"

यह स्पष्टीकरण तब आया जब वरिष्ठ अधिवक्ता शोएब आलम ने एक और मामले का उल्लेख किया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा ने जो मुद्दा पहले उठाया था वह सिर्फ़ एक पत्र के ज़रिए दी गई जानकारी थी न कि औपचारिक रूप से दायर की गई रिट याचिका, इसलिए इसे न्यायालय में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 25 जुलाई को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को नीट और सीयूईटी परीक्षा अनियमितताओं...
पेपर लीक पर राहुल गांधी का वार, बोले- छात्रों पर पैलेटगन चलाने वालों पर हो कार्रवाई, धर्मेंद्र प्रधान को बताया 'अपराधी मंत्री'
अमेरिका ने भारत सहित 60 देशों पर लगाया टैरिफ, उत्पाद छूट का प्रावधान देकर राहत भी दी
नीट पेपर लीक: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- छात्रों के हित सुरक्षित करने के लिए '10 कदम आगे' बढ़ रही सरकार
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सच पर बुलडोजर चला रही है
आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज