सुखबीर सिंह बादल चौथी बार बने शिअद के अध्यक्ष, पार्टी की प्रतिनिधि बैठक में सर्वसम्मति से चुना 

अकाल तख्त के निर्देश पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था

सुखबीर सिंह बादल चौथी बार बने शिअद के अध्यक्ष, पार्टी की प्रतिनिधि बैठक में सर्वसम्मति से चुना 

अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पिछले साल 16 नवंबर में अकाल तख्त के निर्देश पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2007 से 2017 तक पार्टी और सरकार के दौरान हुई गलतियों के लिए ‘तनखाहिया’ (धार्मिक दंड) घोषित किया गया था।

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल में शनिवार को आयोजित पार्टी की प्रतिनिधि बैठक के दौरान सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का अध्यक्ष चुना गया।  वह चौथी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए सुखबीर बादल का नाम कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदर ने प्रस्तावित किया और महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और परमजीत सिंह सरना ने समर्थन किया। प्रतिनिधियों ने सिख नारे ‘सत श्री अकाल’ के बीच हाथ उठाकर अपनी सहमति दी। 

अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पिछले साल 16 नवंबर में अकाल तख्त के निर्देश पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2007 से 2017 तक पार्टी और सरकार के दौरान हुई गलतियों के लिए ‘तनखाहिया’ (धार्मिक दंड) घोषित किया गया था। इसके बाद उन्होंने धार्मिक सजा पूरी की। जब वह धार्मिक सजा पूरी कर रहे थे, तब दरबार साहिब में उन पर गोली भी चली थी। अब अकाली दल ने उन्हें फिर से पार्टी का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है।  

Tags: sukhbir

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया