सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर अहम टिप्पणी : प्रदर्शनकारियों के संयम के साथ काम करे अधिकारी, बल प्रयोग से बिगड़ते है हालात

प्रदर्शनों के दौरान बड़े पैमाने पर उपद्रव

सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर अहम टिप्पणी : प्रदर्शनकारियों के संयम के साथ काम करे अधिकारी, बल प्रयोग से बिगड़ते है हालात
छात्र प्रदर्शनों पर अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षा एजेंसियों को संयम और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि अत्यधिक बल प्रयोग हालात बिगाड़ सकता है। अदालत ने छात्र आंदोलनों से जुड़ी हिंसा संबंधी सभी लंबित याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई का फैसला करते हुए संवाद को लोकतंत्र का सबसे प्रभावी रास्ता बताया।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर अहम टिप्पणी की है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि लोकतंत्र में युवा प्रदर्शनकारियों के प्रति अधिकारियों को संयम और संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। अदालत ने कहा कि हिंसा को रोकने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग या हिंसक प्रतिक्रिया से हालात और बिगड़ सकते हैं।

यह टिप्पणी उस याचिका की सुनवाई के दौरान की गई, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के खिलाफ आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि दिल्ली सहित कई राज्यों में सीजेपी से जुड़े प्रदर्शनों के दौरान बड़े पैमाने पर उपद्रव हुआ और इसकी जिम्मेदारी संबंधित संगठन पर तय की जानी चाहिए।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को छात्र आंदोलनों और उनसे जुड़ी हिंसा के मामलों पर लंबित अन्य याचिकाओं के साथ जोड़ दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि राजधानी और विभिन्न राज्यों में छात्र प्रदर्शनों के दौरान हुई घटनाओं से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई एक साथ की जाएगी। सीजेआई ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे प्रभावी तरीका संवाद है। अधिकारियों को पहले यह समझने का प्रयास करना चाहिए कि छात्र किस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं और उनकी मांगें क्या हैं।

 

Read More पेपर लीक कानून ऐतिहासिक कदम, लोकतंत्र को भीड़तंत्र में नहीं बदलना चाहिए: शांता कुमार

Read More थाईलैंड में 3 भारतीय पर्यटकों का अपहरण : 40-40 लाख रुपए की फिरौती मांगी, थाई पुलिस ने कराया मुक्त

 

Tags: courts

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को बताया भारत की एकता का स्वर्णिम अध्याय सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को बताया भारत की एकता का स्वर्णिम अध्याय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री...
हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी की 1 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त, JDA और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी अन्नदाताओं की सुरक्षा कवच, राजस्थान में जुड़े 62.58 लाख किसान
आरयूआईडीपी फेज-5 का रोडमैप तैयार, 84 शहरों में शहरी आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर
बिना खाने, बिना पानी और बिना मेडिकल इलाज के शुभम रेवाड़ डटे हुए हैं भूख हड़ताल पर, आज है 14वां दिन
पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 6,139 नए आवास स्वीकृत, ₹153.47 करोड़ की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी को विदेश में इलाज कराने की अनुमति देने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज