नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में दो जवान शहीद, कई घायल
घायल जवानों को इलाज के अस्पताल लाया जा रहा है। इधर, नक्सली हमले की सूचना पर अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है। इलाके में अब तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।
बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सिलगेर इलाके में नक्सलियों ने जवानों के ट्रक पर शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट किया जिसमें में दो जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। सिलगेर इलाके में जवान नक्सलियों के तलाश अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके ट्रक पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। नक्सलियों के इस हमले में दो जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के अस्पताल लाया जा रहा है। इधर, नक्सली हमले की सूचना पर अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है। इलाके में अब तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Apr 2026 18:28:01
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...

Comment List