उत्तराखंड में बढ़ी वन्यजीवों की सक्रियता : मैदानी इलाकों में भालू और हाथी से दहशत, गलियों में आए नजर

हाथी की मौजूदगी से क्षेत्रवासियों में डर और बढ़ गया 

उत्तराखंड में बढ़ी वन्यजीवों की सक्रियता : मैदानी इलाकों में भालू और हाथी से दहशत, गलियों में आए नजर

ऋषिकेश के मैदानी क्षेत्रों में भालू और हाथी की सक्रियता बढ़ गई है। खदरी खड़कमाफ ग्राम में चार दिन में भालू और हाथी दिखाई दिए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी रात में घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दे रहे हैं। वन विभाग से गश्त टीम भेजने की मांग की गई है।

ऋषिकेश। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत श्यामपुर अंतर्गत ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में बीते चार दिनों में भालू और हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिल्ली फार्म क्षेत्र, गली नंबर-8 में चार दिन पहले तड़के भालू को घरों के आसपास घूमते हुए देखा गया था, जिससे स्थानीय लोग पहले से ही भयभीत थे। इसी बीच देर रात भल्ला फार्म क्षेत्र की गलियों में एक हाथी घूमता नजर आया, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।

रात्रि के समय हाथी की मौजूदगी से क्षेत्रवासियों में डर और बढ़ गया है। इस संबंध में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर प्रभाकर पैन्यूली ने कहा कि भालू एवं हाथी के दिखने से लोग काफी दहशत में हैं। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में गश्त टीम भेजने की मांग की है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:41 बजे।
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती