कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जबरदस्त जश्न, ढोल बजाकर डांस कर रहे हैं कार्यकर्ता

कार्यकर्ता बाहर सड़क पर ही जश्न मनाने लगे

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जबरदस्त जश्न, ढोल बजाकर डांस कर रहे हैं कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है और कार्यकर्ता बाहर सड़क पर ढोल बजाकर और नाच गाने कर जश्न मना रहे हैँ।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान के बाद तस्वीर जैसे-जैसे साफ हो रही है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा बढ़ रहा है और लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर यहां सुबह से ही कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन जैसे-जैसे रुझानों की तस्वीर साफ होती गई और कांग्रेस बढ़त बनाने लगी कार्यकर्ताओं में जोश भरने लगा और ढोल नगाड़ों के साथ वहां जश्न का माहौल शुरू हो गया।
कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है और कार्यकर्ता बाहर सड़क पर ढोल बजाकर और नाच गाने कर जश्न मना रहे हैँ।

नाचते गाते कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर फहरा रहे हैं और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय परिसर में सुबह से ही चहल पहल थी। पार्टी ने पहले ही अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को घर पर बैठकर नहीं बल्कि प्रदेश और जिला मुख्यालयों के कार्यालयों में आकर चुनाव नतीजे देखने की हिदायत दी थी। कांग्रेस मुख्यालय परिसर में तो सुबह से ही पूरी और भटूरे बन रहे थे और परिसर में मौजूद नेता कार्यकर्ता उसका स्वाद ले रहे थे। बाद में भीड़ बढऩे लगी तो गेट को बंद कर दिया गया और कार्यकर्ता बाहर सड़क पर ही जश्न मनाने लगे।

 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी