रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 91.4 अरब जीबी डेटा का हुआ इस्तेमाल

वित्त वर्ष की समान अवधि से 47.5 प्रतिशत अधिक है

रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 91.4 अरब जीबी डेटा का हुआ इस्तेमाल

रिलायंस समूह की दूरसंचार एवं डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो के नेटवर्क पर वित्त वर्ष 2021-22 में ग्राहकों ने 24.6 अरब जीबी डेटा का इस्तेमाल किया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 47.5 प्रतिशत अधिक है।

नई दिल्ली। रिलायंस समूह की दूरसंचार एवं डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो के नेटवर्क पर वित्त वर्ष 2021-22 में ग्राहकों ने 24.6 अरब जीबी डेटा का इस्तेमाल किया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 47.5 प्रतिशत अधिक है। एक ग्राहक ने औसतन प्रतिमाह 19.7 जीबी डेटा खर्च कर किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 91.4 अरब जीबी डेटा का इस्तेमाल किया गया। जियो ने 5जी सेवा शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके लिए आठ राज्यों के कई शहरों में व्यापक परीक्षण किए हैं।

रिलायंस जियो के अनुसार 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में हर ग्राहक ने नेटवर्क पर प्रति महीने औसतन 968 मिनट बात की, जिसका औसत करीब 32 मिनट है। पिछले वर्ष के मुकाबले जियो नेटवर्क वॉयस ट्रैफिक 17.9 प्रतिशत बढ़कर 4,51,000 करोड़ मिनट रहा। कंपनी ने बताया कि जियोफाइबर दो साल के अंदर ही देश का सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने वाली इकाई बन गयी है। जियोफाइबर ने करीब 60 लाख से अधिक परिसरों समेत 50 लाख घरों को अपने नेटवर्क से जोड़ लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश