Foreign Exchange Reserves 1.7 अरब डॉलर घटकर 651.9 अरब डॉलर पर

Foreign Exchange Reserves 1.7 अरब डॉलर घटकर 651.9 अरब डॉलर पर
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में जबरदस्त गिरावट आने से 28 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.7 अरब डॉलर कम होकर 651.9 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.7 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.3 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 572.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 42.7 करोड़ डॉलर कम होकर 56.53 अरब डॉलर पर आ गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 3.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.01 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया।

Read More निवेशकों के लिए खुशखबरी! हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला; इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार