Foreign Exchange Reserves: 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.2 अरब डॉलर पर

Foreign Exchange Reserves: 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.2 अरब डॉलर पर

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 12.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.42 अरब डॉलर पर आ गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी होने से 04 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 701.2 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.6 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 704.9 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 04 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.51 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 612.6 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार चार करोड़ डॉलर घटकर 65.7 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 12.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.42 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 3.5 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 4.4 अरब डॉलर से घटकर 4.3 अरब डॉलर पर आ गया।

Read More सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गुर्जर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश