सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गुर्जर

साढ़े तीन साल के अंदर सात प्रमुख क्षेत्रों में 60 पहल की

सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गुर्जर

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज लोकसभा में कहा कि सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में असीम संभावनाओं को देखते हुए पिछले साढ़े तीन साल में साठ से अधिक पहल की है

नई दिल्ली। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज लोकसभा में कहा कि सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में असीम संभावनाओं को देखते हुए पिछले साढ़े तीन साल में साठ से अधिक पहल की है। कृष्णपाल गुर्जर ने प्रश्नकाल ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि सहकारिता मंत्रालय अपनी स्थापना के साढ़े तीन साल के अंदर सात प्रमुख क्षेत्रों में 60 पहल की हैं। इन पहलों में राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस और कम्प्यूटरीकरण परियोजनाओं के माध्यम से सहकारी संस्थाओं का डिजिटलीकरण करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि जब अन्नदाता आत्मनिर्भर होगा तभी विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा सहकारिता विश्वविद्यालय के माध्यम से अगले चार वर्षों में बीस लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों को भी प्रशिक्षित करके उनकी दक्षता बढ़ाई जायेगी। गुर्जर ने एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि सहकारी विश्वविद्यालय में सहकारी के तीस सेक्टर है और उनसे संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सभी भाषाओं में दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव
चंबल के साफ पानी और प्राकृतिक माहौल में पनप रहा ऊदबिलाव का कुनबा।
आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति
जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू