Foreign Exchange Reserves 2.03 अरब डॉलर गिरकर 646.7 अरब डॉलर पर

पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 648.7 अरब डॉलर पर रहा था।

Foreign Exchange Reserves 2.03 अरब डॉलर गिरकर 646.7 अरब डॉलर पर

इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.3 अरब डॉलर रह गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त कमी होने से 24 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर गिरकर 646.7 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 648.7 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 567.5 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 48.2 करोड़ डॉलर घटकर 56.7 अरब डॉलर रह गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 3.3 करोड़  डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.14 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.3 अरब डॉलर रह गया।

Read More विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, इन शेयरों पर रखें नजर

 

Read More रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 77,094 अंक पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण