इतिहास बनने जा रहा है लाल LPG सिलेंडर: हल्के, सुरक्षित और जंग-मुक्त प्लास्टिक सिलेंडर से बदलेगी रसोई की ताकत

हल्के प्लास्टिक के LPG सिलेंडर जल्द ही आपकी रसोई में आएंगे

इतिहास बनने जा रहा है लाल LPG सिलेंडर: हल्के, सुरक्षित और जंग-मुक्त प्लास्टिक सिलेंडर से बदलेगी रसोई की ताकत
दशकों से, लोहे से बने लाल LPG सिलेंडर भारतीय रसोई पर हावी रहे हैं। जंग लगने और लीकेज से अक्सर सुरक्षा को खतरा रहता था। आग लगने की स्थिति में, ज़्यादा अंदरूनी दबाव के कारण लोहे के सिलेंडर फट जाते थे।

मुंबई। भारतीय रसोई में दशकों से इस्तेमाल हो रहे लाल रंग के लोहे के LPG सिलेंडर अब इतिहास बनने जा रहे है। क्योंकि इन सिलेंडरों में जंग लगना, भारी वजन और आग लगने की स्थिति में फटने का खतरा बना रहता है जो कि उपभोक्ताओं के लिए एक चिंता का विषय रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोवा में हाई-डेंसिटी पॉलीथीन (HDP) से बने इस नए LPG सिलेंडर को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। बता दें कि यह सिलेंडर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बाजार में उतारा गया है।  बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशक एवं बिजनेस हेड टीवी पांडियन के अनुसार, यह सिलेंडर HDP और फाइब्रॉइड कंपोजिट सामग्री से बना है, जिससे यह जंग-मुक्त और अधिक टिकाऊ बनता है। 

जानकारी के अनुसार, हम अभी तक जो भी सिलेंडर उपयोग में ले रहे हैं वो करीब 14.2 किलोग्राम का होता है और खाली सिलेंडर का वजन करीब 17 किलोग्राम होता है, जिससे कुल वजन 30 से 33 किलोग्राम तक पहुंच जाता है। इसके विपरीत, भारत गैस लाइट सिलेंडर का खाली वजन मात्र 5.9 किलोग्राम है और इसमें 10 किलोग्राम गैस आती है। इस तरह कुल वजन केवल 15.9 किलोग्राम होता है। बता दें क सरकार की इस नई पहल से महिलाओं और डिलीवरी कर्मियों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।

सुरक्षा के लिहाज से आग लगने की स्थिति में यह फटने के बजाय पिघलकर गैस को धीरे-धीरे बाहर निकलने देता है, जिससे बड़े हादसे का खतरा कम हो जाता है। इसमें पारदर्शी स्लॉट भी दिए गए हैं, जिससे उपभोक्ता आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं। अगर हम कीमत की बात करें तो इस नए सिलेंडर की कीमत करीब 2,500 रुपये रखी गई है, जबकि सुरक्षा जमा राशि लगभग 3,350 रुपये होगी। मौजूदा मेटल सिलेंडर के बदले इसे लेने पर केवल 300 रुपये अतिरिक्त जमा देने होंगे। शुरुआत में यह सिलेंडर गोवा सहित 10 शहरों में उपलब्ध होगा, जिसके बाद इसे सभी मेट्रो शहरों में विस्तार दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
जयपुर दक्षिण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अधीक्षक अभियंता साउथ, जेसीसी साउथ और जेपीडीसी साउथ के...
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम