Income Tax Update: 1 अप्रैल से नए टैक्स कानून में होंगे ये बड़े बदलाव; बदल जाएगा Form 16 का प्रारूप? जानें आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

नया आयकर नियम 2026: बदल जाएंगे फॉर्म 16 और 26AS के नाम

Income Tax Update: 1 अप्रैल से नए टैक्स कानून में होंगे ये बड़े बदलाव; बदल जाएगा Form 16 का प्रारूप? जानें आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

आयकर अधिनियम 2025 के तहत 1 अप्रैल 2026 से फॉर्म 16 का नाम बदलकर फॉर्म 130 और फॉर्म 26AS का नाम फॉर्म 168 हो जाएगा। यह प्रशासनिक बदलाव टैक्स प्रणाली को सरल बनाने के लिए किया गया है।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के तहत ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स 2026 जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल 2026 से  लागू होंगे। अब इस नए नियम के तहत फॉर्म 16 पूरी तरह से बदल जाएगा, जो कि अब फॉर्म 130 के नाम से जाना जाएगा। यानी की अब आपको इनकम टैक्स में फॉर्म न. 16 की जगह पर फॉर्म न. 130 भरना होगा। इसके अलावा फॉर्म 26एएस फॉर्म 168 बनेगा। अब आपको बता दें कि फॉर्म का खत्म नहीं किया जा रहा है सिर्फ उनका नाम ही बदला जा रहा है, लेकिन काम वही रहेगा—सैलरी से कटे टीडीएस की 

सर्टिफिकेट जारी करना। पेंशन और कुछ सीनियर सिटीजन की ब्याज आय पर भी यह लागू होगा।

ट्रांजिशन पीरियड में पुराने और नए फॉर्म दोनों चल सकते हैं, ताकि भ्रम न हो। 31 मार्च 2026 तक पुराने फॉर्म ही वैध रहेंगे। अस्सेसमेंट ईयर 2026-27 से नए नियम पूरी तरह लागू होंगे।

अन्य प्रमुख राहतें (मुख्यतः पुराने टैक्स रिजीम में):

Read More महाराष्ट्र में पेट्रोल पंपों पर नई गाइडलाइन लागू : वाहनों की लंबी कतारों को देखते हुए लिया निर्णय, एक दिन में केवल 200 रुपए का खरीद सकेंगे

HRA छूट में विस्तार: अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई के साथ बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद को भी 50% HRA छूट वाली मेट्रो कैटेगरी में शामिल करने का प्रस्ताव है। बाकी शहरों में 40% ही रहेगी। इससे इन शहरों में रहने वाले लाखों सैलरीड लोगों को किराए पर बड़ी टैक्स बचत होगी।

Read More कोडरमा में जंगली हाथी का कहर: महुआ चुनने गई महिला की मौत, 4 दिनों में 3 लोगों की खा गए जिंदगी

बच्चों की पढ़ाई भत्ता: एजुकेशन अलाउंस की सीमा ₹100 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह (प्रति बच्चा, अधिकतम दो बच्चे) प्रस्तावित है। हॉस्टल अलाउंस भी बढ़ सकता है।

Read More आज मेरी आखिरी रात, कोई कॉल ना करना : यह बोल युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मेटा के अलर्ट पर पहुंची पुलिस ने बचाई युवक की जान; पढ़ें प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पूरा मामला

सरलीकरण: नियमों की संख्या 511 से घटाकर 333 और फॉर्म्स 399 से 190 करने का लक्ष्य, ताकि आम आदमी आसानी से टैक्स फाइल कर सके।

फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं। अगले साल जब एम्प्लॉयर से टीडीएस सर्टिफिकेट मांगें, तो फॉर्म 130 कहकर पूछ सकते हैं। ये बदलाव टैक्स सिस्टम को सरल, डिजिटल और टैक्सपेयर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग