भारत का निर्यात 750 अरब डॉलर के पार: गोयल

गोयल ने कहा कि आजादी के 75वें साल यह वार्षिक उपलब्धि एक रिकॉर्ड है

भारत का निर्यात 750 अरब डॉलर के पार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां बताया कि चालू वित्त वर्ष में आज तक के आंकड़ों के अनुसार माल एवं सेवाओं सहित भारत का कुल निर्यात 750 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया है

 

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां बताया कि चालू वित्त वर्ष में आज तक के आंकड़ों के अनुसार माल एवं सेवाओं सहित भारत का कुल निर्यात 750 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया है।

गोयल ने कहा कि आजादी के 75वें साल यह वार्षिक उपलब्धि एक रिकॉर्ड है। निर्यात का यह रिकॉर्ड ऐसे समय कायम हुआ है, जबकि विश्व की आर्थिक स्थिति अत्यधिक चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने राजधानी में उद्योग मंडल एसोचैम के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य भाषण देते हुए कहा कि इस वर्ष देश के माल एवं सेवाओं दोनों के निर्यात में स्वस्थ वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि पूरी दुनिया मंदी और मु्द्रा स्फीति के दौर में है। विकसित देशों में महंगाई दर अपने सर्वकालीन उच्चतम स्तर पर है, ब्याज दरें बढ़ रही हैं। दुनिया के अन्य हिस्सों में निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा,'' ऐसी परिस्थितियों में भारत से प्रदर्शन हमें गर्व होता है।''

Read More पैसों का खेल : लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जमकर बहाया पैसा, 3861 करोड़ रुपए खर्च 

श्री गोयल ने निर्यात के आंकड़ों का अलग-अलग कोई ब्यौरा नहीं दिया। 

Read More भगत सिंह के सपनों के अनुरूप पंजाब का निर्माण करेंगे : भगवंत सिंह

पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में देश का कुल निर्यात 676 अरब डॉलर के बराबर था़, जिसमें वस्तुओं का निर्यात 422 अरब डालर और सेवाओं के निर्यात का योगदान 254 अरब डॉलर रहा।

Read More मेहुल अब एंटीगुआ में नहीं इलाज के लिए कहीं गए, कैरेबियाई देश के विदेश मंत्री ने दी जानकारी

गोयल ने बाद में संवाददताओं से कहा, ''संभावना है कि निश्चित रूप से इस समय सेवाओं के निर्यात की वृद्धि दर काफी तेज है जिससे कुल मिलाकर निर्यात अच्छा चल रहा है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक हम यदि अधिक नहीं तो 760 अरब डॉलर तक पहुंच जायेंगे। फरवरी में देश का वाणिज्यिक निर्यात सालाना आधार पर 8.82 प्रतिशत और आयात 8.21 फीसदी गिरा था।''

विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व में मंदी के हालात और मांग की कमजोरी के कारण भारत का निर्यात धीमा पड़ सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पैसों का खेल : लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जमकर बहाया पैसा, 3861 करोड़ रुपए खर्च  पैसों का खेल : लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जमकर बहाया पैसा, 3861 करोड़ रुपए खर्च 
पार्टियों द्वारा लोकसभा चुनावों और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों में किये गए खर्चे का...
इजरायल के जीपीएस हमले से भारतीय विमानों के क्रैश होने का खतरा : 15 माह में स्पूफिंग के 465 हादसे, पाकिस्तान सीमा पर असर
भजनलाल सरकार ने 49 खिलाड़ियों को दिया नौकरी का तोहफा : कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति के आदेश, विभागों का भी किया आवंटन
अपकमिंग फिल्म जाट का ट्रेलर लॉन्च : हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयकारे से गूंजा सिनेमा हॉल, सनी देओल बोले- ढाई किलो के हाथ की ताकत देखेगा साउथ 
कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता की जल्द हो नियुक्ति
मुख्य सड़कों पर छाया अंधेरा : रोड लाइटें बंद, ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के निर्देश
पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर के मामले में ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं