चेक गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्री हरिवंश से भेंट की

सांस्कृतिक जुड़ाव, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

चेक गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्री हरिवंश से भेंट की

चेक गणराज्य की सीनेट उपसभापति डॉ. जित्का सेटलोवा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश से मुलाकात की। बैठक में सांस्कृतिक विरासत, व्यापार, रक्षा सहयोग और नवाचार आधारित साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

नई दिल्ली। चेक गणराज्य की संसद के सीनेट के उपसभापति डॉ. जित्का सेटलोवा के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को संसद में राज्य सभा के माननीय उपसभापति, श्री हरिवंश से भेंट की। बैठक के दौरान, श्री हरिवंश ने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध, व्यापार, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला।

ऐतिहासिक संबंधों पर बल देते हुए, उन्होंने कहा कि वर्ष 1921 और 1926 में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की यात्राओं ने दोनों देशों के बीच पारस्परिक सम्मान और बौद्धिक जुड़ाव की सुदृढ़ नींव रखी। उनकी विरासत को याद रखने के लिए वर्ष 2004 में प्राग में टैगोर की एक आवक्ष मूर्ति लगाई गई और एक सड़क का नाम ‘ठाकुरोवा’ रखा गया। उन्होंने आगे स्मरण किया कि चार्ल्स यूनिवर्सिटी में भारत- विद्या (इंडोलॉजी) विभाग की स्थापना किए जाने से संस्कृति, भाषाओं और साहित्य में हमारी साझी रुचि झलकती है, जो  वर्तमान पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।

दोनों देशों के बीच व्यापार और रक्षा क्षेत्र में नियमित रूप से बातचीत होती रही है। जनवरी 2024 में, चेक प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने भारत का दौरा किया, जिसके दौरान नवाचार पर रणनीतिक साझेदारी को अपनाया गया। श्री हरिवंश ने कहा कि इस दौरे से द्विपक्षीय संबंधों को नई तेज़ी मिली।

श्री हरिवंश ने व्यापार और निवेश को द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में उजागर करते हुए संतोष व्यक्त किया कि भारत-चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में, दोनों पक्षों को व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के लिए सहयोग करना चाहिए। 2024 में, चेक गणराज्य के साथ द्विपक्षीय व्यापार 4.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया। भारत से इस देश को किए जाने वाले निर्यात में स्मार्टफोन, फार्मा उत्पाद, परमाणु रिएक्टर, बॉयलर, कपड़े, जूते और अन्य वस्तुएं शामिल हैं, जिनका मूल्य 3 अरब डॉलर है।  

Read More वीआईपी उड़ानों की सुरक्षा के लिए नए निर्देश जारी : चालक दल के सदस्यों पर सुरक्षा से समझौता करते हुए उड़ान के परिचालन के लिए कोई दबाव नहीं, पढ़ें वीआईपी की सूची

चेक गणराज्य के डिजिटल नोमैड कार्यक्रम में भारत को शामिल किये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा कि यह प्रतिभा गतिशीलता, नवाचार और सहयोग के लिए नए अवसर खोलता है। इससे लोगों के बीच आपसी संबंध और भी अधिक मजबूत होंगे।   

Read More सीआईके ने की एलईटी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल जाँच में कश्मीर में दस स्थानों पर छापेमारी: कई अहम दस्तावेज जब्त, जांच जारी

इस अवसर पर राज्य सभा के माननीय सदस्य श्रीमती महुआ माजी, श्री रामचंद्र जांगड़ा, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक और राज्य सभा के महासचिव, श्री पी. सी. मोदी भी उपस्थित थे।

Read More मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन : भाजपा सरकार ने हवाई सफर को गरीबों के लिए बनाया सुलभ, कहा- पूर्ववर्ती सरकारों ने एयरपोर्ट के काम को जानबूझकर अटकाया

Post Comment

Comment List

Latest News

खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी   खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी  
करधनी थाना क्षेत्र में निवारू पुलिया के पास खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव प्लास्टिक कट्टे में मिला। आशंका...
पश्चिम एशिया संघर्ष: पीएम मोदी मंत्रिमंड़ल की सुरक्षा संबंधी समिति की अहम बैठक, LPG और PNG की सप्लाई पर पूरा फोकस, जरूरी कदम उठाने का दिया निर्देश
मिलावटी खादों को लेकर 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी अभियान, उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी औचक निरीक्षण और पीओएस की ओर से स्टॉक सत्यापन
फ्रांस-जापान के बीच न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा समझौता: 2050 तक अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर का लक्ष्य, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
सहकारी बैंकों पर RBI सख्त : नए लाइसेंस के लिए कड़े नियम, बीमा सेवाओं में उतरने की तैयारी 
ईरान युद्ध के मद्देनजर पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूर्ण सीमा शुल्क छूट का निर्णय : छूट से पेट्रो रासायनिक कच्चे माल और मध्यवर्ती पदार्थों पर निर्भर विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद, ऑटोमोटिव घटक और अन्य विनिर्माण क्षेत्र शामिल
एसआई भर्ती-2025 में रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध : आयोग सदस्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, परीक्षा केन्द्रों वाले जिलों के वरिष्ठतम अधिकारी वीसी से जुड़े