लोकसभा में गूंजा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण का मामला

सांसद मंजू शर्मा ने संसद में उठाया मुद्दा, अवैध कब्जे हटाने की मांग

लोकसभा में गूंजा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण का मामला
लोकसभा में सांसद मंजू शर्मा ने सरकारी भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जों का मुद्दा उठाया और चारागाह, वन, नगर निगम व विकास प्राधिकरण की जमीनों पर फैल रही कॉलोनियों पर चिंता जताई। उन्होंने देशभर, विशेषकर जयपुर में अतिक्रमित भूमि का पूरा ब्यौरा सदन में पेश करने और इसे जनहित कार्यों में उपयोग हेतु मुक्त कराने की मांग की।

जयपुर। लोकसभा में शुक्रवार को सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण, अवैध कब्जों का मामला गूंजा। जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने शून्यकाल में सदन में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाने के साथ ही ऐसी भूमि को चिह्नित करके उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की।

सांसद मंजू शर्मा  ने कहा कि देश में चारागाह की भूमि , वन भूमि,  नगर पालिका , नगर निगम की भूमि,  विकास प्राधिकरण की भूमि और अन्य विभागों की भूमि को कब्जाधारियों ने अपने कब्जे में लेकर उस पर कॉलोनियां काट दी। जिस पर लोगों ने मकान भी बना लिए है।
उन्होंने सवाल किया  कि देशभर में इस प्रकार की अतिक्रमित भूमि की कुल मात्रा कितनी है । विशेष रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर में कितनी सरकारी भूमि अवैध कब्जों के दायरे में है। उसका पूरा विवरण सदन में पेश करने की मांग भी की है।
 
जनहित के काम में ली जाए जमीन- शर्मा 

सांसद मंजू शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि ऐसे अवैध अतिक्रमण व क़ब्जेवाली सभी जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, ताकि उसका जनहित और विकास कार्यों में प्रभावी रूप से उपयोग किया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल