दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर

दोनों को कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर रस्में निभानी पड़ीं

दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर

कर्नाटक के हुबली में एक अनोखा मामला सामने आया जहां पायलटों की कमी के कारण इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से नवविवाहित मेघा क्षीरसागर और संगम दास अपने ही शादी के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सके। भुवनेश्वर में फंसे दंपति और रिश्तेदारों ने मजबूरी में ऑनलाइन जुड़कर रस्में निभाईं। तकनीक के सहारे यह रिसेप्शन चर्चा का विषय बन गया।

हुबली। कर्नाटक के हुबली में एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरे देश में पायलटों की कमी के चलते इंडिगो की कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसके कारण एक नवविवाहित जोड़ा अपनी ही शादी के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सका। मजबूरी में दोनों को कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर रस्में निभानी पड़ीं।

हुबली की मेघा क्षीरसागर और भुवनेश्वर के संगम दास, दोनों बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। दोनों की शादी 23 नवंबर को भुवनेश्वर में हुई थी। शादी के बाद रिसेप्शन 2 दिसंबर को हुबली के गुजरात भवन में रखा गया था। इसके लिए दूल्हा-दुल्हन ने भुवनेश्वर से बेंगलुरु होते हुए हुबली पहुंचने की फ्लाइट बुक की थी। परिवार के कई सदस्यों ने भी मुंबई के रास्ते से उड़ानों की बुकिंग की थी।

अपनी शादी के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सके :

लेकिन 2 दिसंबर की सुबह से ही उड़ानों में देरी शुरू हो गई। देर रात तक इंतजार के बाद 3 दिसंबर की सुबह अचानक सभी संबंधित उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे दूल्हा-दुल्हन समेत कई रिश्तेदार भुवनेश्वर और अन्य शहरों में फंसे रह गए। रेल और सड़क से यात्रा करने का विकल्प भी उपलब्ध नहीं था, जिससे रिसेप्शन में पहुंचना असंभव हो गया। ऐसी स्थिति में एक अनोखा निर्णय लिया गया। गुजरात भवन में रिसेप्शन समय पर शुरू किया गया।

Read More भारत के सबसे महंगे तलाकों में गिना जा रहा श्रीधर वेम्बू का तलाक, अदालत ने 14 हजार करोड़ के बॉन्ड जमा करने का दिया आदेश

कई रिश्तेदार भुवनेश्वर में फंसे :

Read More यात्री सुरक्षा पर दिया जोर, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में आधुनिक तकनीक से किया जा रहा कोचों का मजबूत रख-रखाव

मेहमानों ने भी इस अनोखे आयोजन को देखा और परिवार को समर्थन दिया। उड़ान रद्द होने से निराशा जरूर हुई लेकिन वर्चुअल रूप में रिसेप्शन पूरा होने से सभी ने स्थिति को समझते हुए कार्यक्रम का हिस्सा बने रहने का फैसला किया। हुबली का यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है जहां तकनीक की मदद से शादी का रिसेप्शन नई शैली में संपन्न हुआ।

Read More महिंदा राजपक्षे के बेटे ने की भारत से दक्षिण एशिया में बड़ी भूमिका निभाने की अपील, श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नमल राजपक्षे वर्तमान में हैं सांसद 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा