कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिरे

वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पडऩे की आंशका में गिरा शेयर बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिरे
दुनिया में ब्याज की ऊंची दरें और चीन में कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन का सीधा असर

मुंबई। दुनिया में ब्याज की ऊंची दरें और चीन में कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पडऩे की आशंका में विदेशी बाजारों में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिर गए।

बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 364.91 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 54470.67 अंक पर आ गया। इससे पूर्व 08 मार्च को यह 54647.33 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक उतरकर 16301.85 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 1.89 प्रतिशत का गोता लगाकर 22,692.18 अंक और स्मॉलकैप 1.67 प्रतिशत गिरकर 26,641.21 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 3614 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2418 में गिरावट जबकि 1048 में तेजी रही वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 31 कंपनियां लाल जबकि 18 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

इस दौरान बीएसई के 16 समूहों में बिकवाली जबकि तीन में लिवाली हुई। पावर समूह को सबसे अधिक 2.47 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसी तरह बेसिक मैटेरियल्स 1.41, सीडीजीएस 1.46, ऊर्जा 2.27, एफएमसीजी 1.56, इंडस्ट्रियल्स 1.49, यूटिलिटीज 2.46, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.89, धातु 1.98, तेल एवं गैस 2.03 और रियल्टी समूह के शेयर 1.38 प्रतिशत टूटे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंदी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएससी 1.10, जर्मनी का डैक्स 0.97, जापान का निक्केई 2.53 और हांगकांग का हैंगसेंग 3.81 प्रतिशत लुढ़क गया वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट से उबरकर 0.09 प्रतिशत की बढ़त पर टिकने में सफल रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई