भारत और रुस के बीच एमएसएमई सेक्टर में व्यापार की असीम संभावनाएं: ग्रेविया
एमएसएमई एक्सो 2023 का दूसरा दिन
नई दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय एमएसएमई एक्सो 2023 के दूसरे दिन इंडो रशिया इकोनोमिक पार्टनरशिप अवसर और चुनौती विषय पर बोलते हुए रुस के डिप्टी ट्रेड कमीश्नर ग्रेविया ने कहा दोनाें देशों के बीच एमएसएमई सेक्टर में व्यापार और सहयोग की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुस में बेहद प्रभावशाली होने की बात करते हुए दोनों देशों के प्रगाढ सम्बंधों को रेखांखित किया। इस अवसर पर ग्रेविया के साथ आए रुसी प्रतिनिधिमंडल ने अपने अनुभव और विचार साझा करते हुए बताया कि रुस अपने यहां भारतीय व्यापारियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने को तत्पर है।
उन्होंने कहा कि भारत में रुस का दूतावास ही नहीं बल्कि ट्रेड कमशिनरेट भी है, जो किसी भी इच्छुक व्यापरी की मदद करने को तैयार रहते हैं। इस समय भारत और रुस के बीच व्यापार का बहुत अच्छा माहौल है। अब तो भुगतान की भी कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन कभी कभी सूचना का आभाव रहने के कारण फैसले समय पर नहीं हो पाते। इस अवसर पर मौजूद रुसी कस्टम एवं बैंकिंग अधिकारी, चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने रुस में व्यापार स्थापित करने के इच्छुक भारतीयों की ज्ञिज्ञासों को शांत किया और विभिन्न तरह के सवालों का जवाब दिया। एमएसएमई डवलेपमेंट फोरम के चेयरमैन रजनीश गोयनका ने कहा यह फोरम भारत को दुनिया से और दुनिया को भारत से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। हमारी कोशिश है कि इज ऑफ डूइिंग बिजनेस का माहौल ओर बेहतर हो। इसमें कोई भी हमारे फोरम की मदद ले सकता है। गोयनका ने कहा कि हमारा काम परसेप्शन बदलना भी है। क्योंकि रुस और यूक्रेन के युद्ध के दौर में कई तरह की चर्चाएं होती हैं लेकिन भारतीय रुस में बेझिझक निवेश कर सकते हैं, व्यापार कर सकते हैं।
इस मौके पर अर्जटीना, जिबोटी, लिसोटो, म्यांमार के राजदूत भी मौजूद थे। वहीं रुसी प्रतिनिधिमंडल में रशियन एक्सपोर्ट सेंटर के तिमुर वेकीलोव, भारत में सबर बैंक शाखा के निकिता, गैजप्रोमबैंक के सरगेई मित्रेयकिन, फेडरेल कस्टम सर्विस के विटाली अनकोहिन, बिजनेस रशिया के अन्ना रोगोविहस्की, ओपोरो रोसिल के रोमन मथारु मौजूद थे।

Comment List