हम बताएंगे कि आप क्या करें... जिससे आप रहेंगी स्वस्थ और फिट

आपकी हड्डियां, मांसपेशियां, आंखें 35 की उम्र में ही कमजोर होने लगेंगी।

हम बताएंगे कि आप क्या करें... जिससे आप रहेंगी स्वस्थ और फिट

हेल्थ स्क्रीनिंग बढ़ती उम्र में बहुत जरूरी है।

महिलाएं अक्सर घर और ऑफिस के कामों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें खुद पर ध्यान देने के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। लेकिन, जब तक आप स्वस्थ और फि ट नहीं रहेंगी, घर-बाहर की जिम्मेदारियों को कैसे संभाल पाएंगी। आप अपने शरीर और दिमाग की जरूरतों की तरफ ध्यान नहीं देंगी, तो एक दिन ऐसा आएगा जब आप छोटे-मोटे काम करने में भी खुद को असमर्थ पाएंगी। आप थकान महसूस करेंगी, आपकी हड्डियां, मांसपेशियां, आंखें 35 की उम्र में ही कमजोर होने लगेंगी। स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ाने के लिए कई चीजें महत्वपूर्ण होती हैं जैसे हेल्दी खानपान, दवाओं का सेवन कम करनाए किसी भी शारीरिक समस्या का समय पर इलाज कराना, प्रत्येक वर्ष हेल्थ चेकअप कराते रहना, शारीरिक रूप से एक्टिव रहना।


हेल्दी डाइट
 न्यूट्रिशन और फूड सेफ्टी वयस्कों के लिए बेहद जरूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है खाद्य पदार्थ से संबंधित बीमारियां और फूड पॉइजनिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। हेल्दी और संतुलित आहार लें। सोडियम, फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दही, डेयरी प्रोडक्ट्स भरपूर खाएं।


अधिक दवाओं के सेवन
दवाएं कई सेहत संबंधित समस्याओं को दूर करती हैं, लेकिन गलत तरीके से इनका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। अक्सर कुछ महिलाएं जब भी शरीर के किसी भी भाग में दर्द होता है, तो पेनकिलर खा लेती हैं। बार-बार इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर की राय पर ही दवाओं का सेवन करें।


शारीरिक समस्याएं
यदि आपको डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसी समस्याएं हैं, तो इन्हें कंट्रोल करना जरूरी है। इन समस्याओं को कंट्रोल में ना रखने पर आपको कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आपकी उम्र घट सकती है।

Read More गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिल रहा एफसीएम का सुरक्षा कवच, एनीमिक गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे निःशुल्क फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन


रूटीन मेडिकल चेकअप
 हेल्थ स्क्रीनिंग बढ़ती उम्र में बहुत जरूरी है। इससे आपको जल्दी ही स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पता चल जाएगा, ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके। कई बार लक्षण और संकेत नजर आने से पहले रोग अंदर ही अंदर इतना बढ़ जाता है कि आप चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती हैं। मैमोग्राम, कोलोन कैंसर स्क्रीनिंग, एचआईवी टेस्ट, ब्रेस्ट और यूटरस कैंसर से संबंधित जरूरी टेस्ट कराते रहना चाहिए।

Read More श्री अमरापुर स्थान जयपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए लाभान्वित


शारीरिक रूप
हर किसी के लिए फि जिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। यदि आप एक्सरसाइज, मेडिटेशन, योग नहीं करेंगी, चलना-फि रना छोड़ देंगी, तो हड्डियां, मांसपेशियां कमजोर होने लगेंगी। लंबी उम्र तक जीने के लिए जरूरी है प्रतिदिन 30 मिनट एक्सरसाइज करना। जरूरी नहीं है कि आप एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाएं, हेल्थकेयर एक्सपर्ट से सलाह लेकर आप घर पर भी मॉडरेट एक्सरसाइज करके खुद को मेंटली और फि जिकली एक्टिव, हेल्दी, फि ट रख सकती हैं।

Read More जयपुर जिले में आयोजित होगें आरोग्य शिविर, हर रोगी को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई