आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

वृष-किसी अनजान से मुलाकात लाभ देगी। भविष्य की योजनाओं को पूर्ण करने का समय है। कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी।

मेष
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

वृष
किसी अनजान से मुलाकात लाभ देगी। भविष्य की योजनाओं को पूर्ण करने का समय है। कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। छोटे भाई व मित्रों से लाभ होगा। परिवार में जिम्मेदारी बढेगी।

मिथुन
आय के साधन बढेंगे।अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार विस्तार के लिए अनुकूल समय है।व्यापारिक यात्रा का योग। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे, सोच समझ कर व्यय करें।नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

कर्क
भागदौड भरा दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के प्रति समर्पित रहें। व्यापार को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी। आय विस्तार होगा। ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद समाप्त होगा। संतान सुख मिलेगा। संपत्ति विस्तार के लिए समय उचित है। नवनिर्माण के लिए सोच समझकर निवेश करें।

Read More आज का भविष्यफल    

सिंह
दिन सामान्य रहेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं, रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेशी व्यापार से नई योजनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार आगे बढेगा।

Read More आज का भविष्यफल 

कन्या
दिन अनुकूल रहेगा। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं को परास्त कर देंगे। 

Read More आज का भविष्यफल    

तुला
तनाव भरा दिन। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु हानि पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेगा। स्वयं या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। 

वृश्चिक
आशानुकूल दिन है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या समाप्त होगी। छोटे भाई व मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी। व्यापार में चल रही समस्याओं का आज अंत होगा। आय बढेगी। बुजूर्गों से सलाह मशविरा अवश्य करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों से कहासुनी संभव।

धनु
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छोड कर दिन उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्त होगा। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन हर्षोंल्लास से व्यतीत होगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न होगा।

मकर
नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, उन्हें पूरा करने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी।

कुंभ
पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गांंे के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।

मीन
मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी। अधीनस्थों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। धार्मिक यात्राओं का योग है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नादोती में बड़ा एसीबी ट्रैप : चार लाख रुपए संदिग्ध नकदी बरामद, SDM सहित तीन अफसर 60 हजार घूस लेते गिरफ्तार  नादोती में बड़ा एसीबी ट्रैप : चार लाख रुपए संदिग्ध नकदी बरामद, SDM सहित तीन अफसर 60 हजार घूस लेते गिरफ्तार 
एसीबी ने करौली जिले के नादोती उपखंड में एसडीएम काजल मीना, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी तथा वरिष्ठ सहायक प्रवीण...
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, आज फिर बरस सकती हैं राहत की बूंदें
कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप