आज का भविष्यफल     

सूर्यास्त शाम 05:51 बजे

आज का भविष्यफल     
विशेष प्रदोष व्रत।

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि सोमवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 05जमादि अव्वल11 सूर्य दक्षिणायन,हेमन्त ऋतु। त्रयोदशी तिथि संपूर्ण दिन। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 03:06 तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र। हर्षण योग रात्रि 08:16 बजे तक तत्पश्चात वज्र योग। कौलवकरण दोपहर 03:41 बजे तक तत्पचात तैतिलकरण। चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक। सूर्याेदय प्रात 06:52 बजे। सूर्यास्त शाम 05:51 बजे। 03 नवम्बर ईस्वी संवत् 2025। विशेष प्रदोष व्रत।

मेष :

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

वृष :

अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में होने वाला लाभ हानि में बदल जाएगा, अधीनस्थों को नियंत्रित रखें। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे, जिनके प्रति आपको सावधानी पूर्वक ध्यान से कार्य करना होगा। राजकीय मामलों में भी सावधानी बरतें।

मिथुन :

आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिक व धार्मिक यात्राओं का योग। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

कर्क :

दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

सिंह :

बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं, रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेश में व्यापार करने वाले वर्ग को नई योजनाओं की प्राप्ति होगी।

कन्या :

नए अवसर मिलेंगे। अपने व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं को परास्त कर देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार देने से बचें अन्यथा भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड सकता है।

तुला :

तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा। स्वयं या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक :

स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है,खान पान पर नियंत्रण रखें।छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें।मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है, लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता से हानि को लाभ में बदलने की क्षमता रखते हैं।आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

धनु :

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छोड कर दिन उत्तम रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर :

आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, उन्हें पूरा करने का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी। धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ :

राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ होने के योग। न्यायिक मामले पक्ष में हल होंगे।

मीन :

व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण परेषानी उठानी पड सकती है, सावधानी बरतें। आय से अधिक मानसिक परेषानी बढाएगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें, मामले पक्ष में हल होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं