सप्ताहिक राशिफल 

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

सप्ताहिक राशिफल 

धन का अनावश्यक व्यय होने से मन में अशांति रहेगी। सप्ताह मध्य में मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी । मौसमी बीमारियों की समस्या भी हो सकती है।

मेष 
धन का अनावश्यक व्यय होने से मन में अशांति रहेगी। सप्ताह मध्य में मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी । मौसमी बीमारियों की समस्या भी हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी । सुख की अनुभूति भी होगी।

मिथुन 
सप्ताह के प्रारंम में  स्थानान्तरण  अथवा  कार्य क्षेत्र में  बदलाव से करेंगे। पराक्रम में बृद्धि होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। सप्ताह मध्य में लॉटरी से धन की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के अंत में जलीय यात्रा का योग बन रहा है।

सिंह 
सप्ताह के प्रारंभ में वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सप्ताह मध्य में  धन का अनावश्यक व्यय करेंगे। सप्ताहांत में परिवार से सम्बंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार से  धन भी प्राप्त हो सकता है।

तुला 
स्वास्थ्य की अनदेखी कतई न करें। उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध मधुर होंगे। सप्ताह मध्य में परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मन में अनावश्यक तनाव भी हो सकता है। शिवजी की आराधना करें। 

धनु 
 सप्ताह के प्रारंभ में माता पिता के साथ यात्रा योग बन रहा है। सप्ताह मध्य में मित्रों से मुलाकात होगी। मौज मस्ती में समय  व्यतीत होगा। मन में अनिर्णय की स्थिति बनी रहने से असंतोष रहेगा। सप्ताहांत में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें । 

कुंभ 
मेहमानों की आवाजाही रहने से असुविधा का अहसास होगा।  सप्ताहांत में प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के विवाह संबंध तय हो सकते हंै। संतान के विषय मे अनावश्यक चिंता बनी रहेगी।  सुख की कमी महसूस करेंगे। 

वृषभ 
धन की स्थिति लाभदायक रहेगी। कहीं रुका हुआ धन प्राप्ति का योग है। मध्य सप्ताह में छोटी यात्रा का योग बनेगा। सप्ताहांत में  ग्रहों की स्थिति पराक्रम में वृद्धि करेगी । बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। संतान की सफलता का समाचार प्राप्त होगा।

कर्क 
सप्ताह के प्रारंभ में भाग्यशाली योग बन रहा है। अचानक कोई धन प्राप्ति होगी। पराक्रम भी बढ़ेगा जिससे मन मे ंप्रफुल्लता का भाव बनेगा।  बहुत समय से प्रतीक्षित धन की प्राप्ति होगी। बहन भाइयों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कन्या
सप्ताह के प्रारंम्भ में जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।  सप्ताह के मध्य में अनावश्यक तनाव हो सकता है।  कुटुंब के सदस्यों से मेल मुलाकात में समय व्यतीत करेंगे। सप्ताहांत में संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक 
सप्ताह के  प्रारंभ में निसंतान दम्पत्तियों को कन्या संतान प्राप्ति का  योग है। मन में थोड़ा अस्थिरता का भाव रहेगा।  भाग्य में उतार चढ़ाव  होने से मन में एक अनजाने भय का जन्म  होगा। सप्ताहांत में वाहन चलाने में सावधानी रखें। 

मकर 
सप्ताह के प्रारंभ में परिवार के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। किसी महिला पुरूष  मित्र की तरफ आकर्षित होने की संभावना है। जो अनुचित होगा। बदनामी का भय है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी से प्रेम संबंध मधुर होंगे। 

मीन 
सप्ताह के प्रारंभ में मन  प्रसन्नता से भरा रहेगा । जीवनसाथी के साथ प्रेम में मधुरता महसूस होगी।  भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। कुटुंब की संपत्ति से धन की प्राप्ति होगी। पराक्रम बढ़ेगा जिससे समाज मे सम्मान मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग