होप के ‘शतक’ व पॉल के ‘पंजे’ से वेस्ट इंडीज ने हासिल की बराबरी, भारत 24 रन से हारा

19वें ओवर में तीन विकेट सहित कुल 41 रन

होप के ‘शतक’ व पॉल के ‘पंजे’ से वेस्ट इंडीज ने हासिल की बराबरी, भारत 24 रन से हारा
वेस्ट इंडीज ने तीन विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद भारत की चुनौती को 19.3 ओवर में 223 रन पर रोक दिया। अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में आखिरी मैच से होगा। रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

हैदराबाद। शाई होप (नाबाद 102) के आतिशी शतक और कीमो पॉल के 19वें ओवर में तीन विकेट सहित कुल 41 रन पर पांच विकेट की बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत को चौथे टी -20 में बुधवार को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली। वेस्ट इंडीज ने तीन विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद भारत की चुनौती को 19.3 ओवर में 223 रन पर रोक दिया। अब सीरीज का फैसला बेंगलुरु में आखिरी मैच से होगा। कीमो पॉल ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांचवें ओवर में दो विकेट और 19वें ओवर में तीन विकेट लेकर भारत की आज ही सीरीज कब्जाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

वेस्ट इंडीज ने दिया 248 रनों का लक्ष्य : होप के शतक की बदौलत भारत के सामने 248 रनों का बड़ा लक्ष्य था। सैमसन ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाई थी लेकिन सैमसन (56) के आउट होने के बाद भारतीय पारी को संभलने में समय लगा और आवश्यक रन रेट भी लगातार बढ़ता जा रहा था। इशान किशन (6) और श्रेयस अय्यर (16) जल्दी आउट हो गए, जिसके बाद अभिषेक (29) और तिलक वर्मा (43) में साझेदारी पनपी लेकिन गुडाकेश मोती ने एक ही ओवर में अभिषेक और नमन धीर का विकेट निकालकर भारत पर दबाव बढ़ा दिया। हालांकि इसके बाद रेड्डी और तिलक वर्मा के बीच साझेदारी पनपी लेकिन 17वें ओवर में तिलक का विकेट निकलने के बाद कीमो पॉल ने 19वें ओवर में तीन झटके देकर भारत को मुक़ाबले से पूरी तरह से बाहर कर दिया। मैच का मुख्य अंतर वेस्टइंडीज़ की सूझबूझ भरी गेंदबाजी रही। भारतीय तेज गेंदबाजों ने अधिकांश गेंदें ऑन पेस डालीं और लेंथ भी अधिक फुलर रखीं जबकि वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों ने लेंथ और गति दोनों केे साथ मिश्रण किया।

होप ने लगाया टी-20 का तीसरा शतक : होप ने इस दौरे का अपना चौथा शतक बनाया। टी -20 में होप का यह तीसरा शतक था और ऐसा करते हुए वह वेस्टइंडीज़ की ओर इस प्रारूप में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हो गए और उन्होंने एविन लुईस और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया । होप ने 50 गेंदों में नाबाद 102 रन में चार चौके और नौ छक्के लगाए। उन्होंने पारी की आखिरी दो गेंदों में छक्के मारकर अपना रिकॉर्डतोड़ शतक पूरा किया। होप शुरू से लेकर अंत तक डटे रहे। होप ने पहले ऐंड्रूयू और फिर हेटमायर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, इसके बाद पॉवेल के साथ उन्होंने 46 रनों की साझेदारी की और अंत में शरफेन रदरफोर्ड के साथ उन्होंने 91 रनों की साझेदारी की। वेस्टइंडीज़ ने 12वें ओवर में ही 150 के आंकड़े को छू लिया था लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज़ की बल्लेबाजी को धीमा किया। हालांकि वे बहुत देर तक वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों को बांधे नहीं रख सके। आखिरी पांच ओवरों में वेस्ट इंडीज ने 70 रन ठोके। रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

 

Read More  अंडर-19 एशिया कप 2026 : भारत- पाकिस्तान मैच दिवाली को, 8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी तरह का...
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी 20 को, नई शुरुआत के लिए शुभ अवसर
दिल्ली प्रदर्शन में छाईं रितु बराला, राहुल की शाबाशी के बाद बदली प्रदेश की राजनीति की रुत