आखिर यूथ होस्टल में शुरू हो गया राजस्थान खेल परिषद का जिम

डेढ़ साल से ताले में बन्द थे उपकरण 

आखिर यूथ होस्टल में शुरू हो गया राजस्थान खेल परिषद का जिम

लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान खेल परिषद का अत्याधुनिक जिम शुरू हो गया है।

जयपुर। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान खेल परिषद का अत्याधुनिक जिम शुरू हो गया है। वर्षों से एक कमरे में बंद पड़े महंगे उपकरणों को अब यूथ होस्टल के नए भवन के बेसमेंट में स्थापित कर दिया गया है। इससे अब प्रदेश के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष Þडॉ. नीरज कुमार पवन ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि जिम को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए एक योग्य ट्रेनर भी नियुक्त किया गया है।

खिलाड़ियों को निशुल्क सुविधा :

उन्होंने कहा कि प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को यह जिम सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन इसके लिए उन्हें खेल परिषद से पूर्व अनुमति लेनी होगी। वहीं आम नागरिकों के लिए इस जिम की मासिक सदस्यता फीस 1000 रुपए तय की गई है। यूथ होस्टल में ठहरे हुए युवाओं को यदि जिम का उपयोग करना है, तो उन्हें अन्य शुल्कों के अतिरिक्त प्रतिदिन 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

संचालन के लिए जारी किया टेंडर :

Read More आईसीसी अंडर-19 विश्वकप : भारत छठी बार बना चैंपियन, सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया

राजस्थान खेल परिषद ने जिम के संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया था लेकिन फिलहाल किसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। ऐसे में यूथ हॉस्टल मैनेजर रजनी शर्मा को ही जिम के संचालन का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि परिषद अध्यक्ष ने कहा है कि स्वीमिंग पूल की तर्ज पर जल्दी ही इसका जिम्मा भी अनुभवी फर्म को सौंपा जाएगा। 

Read More हर्षित के शतक से दिशा ने यू-11 मानसून कप के फाइनल में किया प्रवेश, जू. विराट शर्मा की 55 रनों की शानदार पारी

डेढ़ साल से ताले में बन्द थे उपकरण :

Read More आखिरकार झुका पाकिस्तान : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने को हुआ राजी, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई  

खेल परिषद ने जिम के अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद पर ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए लेकिन पूर्व पदाधिकारियों की लापरवाही के चलते खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। डेढ़ साल से ये उपकरण एक हॉल में ताले में बन्द पड़े थे। कारण यह रहा कि परिषद के पूर्व पदाधिकारियों ने भवन बनने से पहले ही उपकरणों की खरीद कर डाली। 

Post Comment

Comment List

Latest News

यातायात सुधार की बड़ी पहल : अर्बन मोबिलिटी, मेट्रो विस्तार और पार्किंग समाधान पर बनी कार्य योजना यातायात सुधार की बड़ी पहल : अर्बन मोबिलिटी, मेट्रो विस्तार और पार्किंग समाधान पर बनी कार्य योजना
बढ़ते शहरीकरण और लगातार बढ़ते यातायात दबाव के बीच जयपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ और भविष्य के अनुरूप...
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में