All England Open : सात्विक-चिराग ने तीन बार के विश्व चैंपियन को हराया

All England Open : सात्विक-चिराग ने तीन बार के विश्व चैंपियन को हराया

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड ओपन में तीन बार के विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की जोड़ी को युगल मुकाबले मेंं हराकर अपने अभियान शुरुआत की।

बर्मिंघम। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड ओपन में तीन बार के विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की जोड़ी को युगल मुकाबले मेंं हराकर अपने अभियान शुरुआत की।

फ्रेंच ओपन 2024 के विजेता सात्विक और चिराग की जोड़ी ने तीन बार के विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेन्ड्रा सेतियावान को 21-18, 21-14 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जगह बनाई।

भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में इंडोनेशिया के मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बगास मौलाना की जोड़ी से मुकाबला करेगी।

पुरुष एकल वर्ग मेंं लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के मैग्नस जोनासेन को हराकर स्पर्धा के दूसरे राउंड में पहुंच गए है। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने 40 मिनट तक चले मुकाबले में मैग्नस जोनासेन को 21-14, 21-14 से हराया।

Read More भारत को सात विकेट से हरा न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबर, डेरिल मिचेल का शतक राहुल के शतक पर भारी पड़ा 

राउंड ऑफ 16 में 22 वर्षीय खिलाड़ी का सामना प्रतियोगिता में चौथी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से होगा।

Read More एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट 5 विकेट से जीतकर सीरीज 4-1 से जीती, स्टार्क चमके, कैरी ने दिलाई जीत

तनीषा क्रास्टो और अश्वनी पोनप्पा की भारतीय महिला युगल जोड़ी हांगकांग की येगुंग टिंग और येयुंग लैम की जोड़ी को 21-13 और 21-18 हराकर अगले दौर में पहुंच गयी है। अब प्री-क्वार्टरफाइनल में भारतीय महिला जोड़ी का मुकाबला चीन की झांग शुक्सियान और झेंग यू से होगा।

Read More विराट कोहली फिर से बने नंबर वन : रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, 11वीं बार हासिल की वनडे में शीर्ष रैंकिंग 

वहं एक अन्य पुरुष एकल स्पर्धा में भारत के प्रियांशु राजावत को इंडोनेशिया के चिको औरा से 21-19, 11-21, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
मध्यप्रदेश के बैतूल में अब्दुल नईम के निर्माणाधीन स्कूल को अवैध बताकर ढहाने पर ओवैसी और कांग्रेस ने सरकार को...
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद