ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

मंजू शर्मा ने किया 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान 

ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में मेजबान राजस्थान महिला हैंडबॉल टीम ने दिल्ली को 20-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अगला मुकाबला नार्दर्न रेलवे से होगा। सांसद मंजू शर्मा ने 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित।

जयपुर। मेजबान राजस्थान ने अपने आखिरी सुपर लीग मुकाबले में दिल्ली को 20-8 से पराजित कर सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही 20वीं ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमी फाइनल में शनिवार को राजस्थान का मुकाबला नार्दर्न रेलवे से होगा। दूसरा सेमी फाइनल एलपीयू फगवाड़ा और बीएसएफ के मध्य खेला जाएगा। राजस्थान हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव यश प्रताप सिंह के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सायं 5 बजे खेला जाएगा।

सांसद मंजू शर्मा ने किया 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान :

जयपुर सांसद मंजु शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग ले रही 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। साथ ही सभी दस टीमों के प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री राजपूत सभा, जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, राज्य हैंडबॉल संघ के संरक्षक जय आहुजा, महेंद्र शर्मा, गुरु वशिष्ठ अवार्डी सुब्रत सेन, जयपुर जिला हैंडबॉल संघ के संरक्षक अशोक कुमार शर्मा भी मौजूद थे। सम्मानित होने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों में पूजा कंवर, वर्षा जाखड़, रुक्मणी बीठू, नोरती कुमारी मेवाडा, कशिश शर्मा, ममता मिठारवाल, कनिका रॉय शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण