धोनी से संन्यास की खबरों पर बोले कोच माइकल हसी - अभी कुछ साल और आईपीएल खेल सकते हैं धोनी

धोनी से संन्यास की खबरों पर बोले कोच माइकल हसी - अभी कुछ साल और आईपीएल खेल सकते हैं धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी कुछ और साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल सकते हैं।

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी कुछ और साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल सकते हैं।

हसी ने अराउंड द विकेट कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुझे भी इस संबंध में पक्की जानकारी नहीं है क्योंकि इस संबंध में जानकारी केवल उनके पास ही हो सकती है। हालांकि हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि वह आगे भी खेलें।

उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह कैंप में भी बहुत जल्दी आ जाते हैं और अभ्यास के दौरान भी गेंदों को काफी अच्छे से हिट कर रहे हैं। पिछले सीजन के बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई थी और वह टूर्नामेंट के शुरुआत से ही इस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि वह अभी कुछ और साल खेल सकते हैं लेकिन हमें इस संबंध में उनके फैसले का इंतजार करना होगा और उन्हें इस तरह का संशय बनाए रखना भी पसंद है, इसलिए मैं फिलहाल इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि प्रशंसक चाहते हैं कि वह ऊपर बल्लेबाजी करने आएं। लेकिन घुटने की सर्जरी के चलते हम उन्हें बैक एंड में बल्लेबाजी कराने के लिए मजबूर हैं। हालांकि उस स्थान पर भी इस तरह की बल्लेबाजी के लिए हमारे पास एमएस से बढिय़ा विकल्प नहीं है।

Read More सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

 कोच ने कहा कि इस सत्र की शुरुआत से पहले होने वाली कप्तानों की मीटिंग से ठीक पहले एमएस ने उस मीङ्क्षटग में ना जाने का फैसला कर हमें चौंका दिया। उन्होंने कहा कि यहां से ऋतुराज टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि उसके बाद से भी चीजे काफी अच्छे से मैनेज हुई हैं।

Read More भारत ने चीन को हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला एशिया कप, विश्व कप का टिकट भी पक्का

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से पहले मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ऋतुराज के साथ काफी काम कर रहे थे। वह पिछले कुछ वर्षों से उन्हें ग्रूम कर रहे थे। एमएस भी नए कप्तान को मेंटोर करना चाह रहे थे।

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

उन्होंने कहा कि वह बेहद शांत स्वभाव के हैं। उन्हें खेल की अच्छी समझ है। हालांकि एमएस की विरासत को आगे बढ़ाना किसी के लिए भी एक बड़ी चुनौती साबित होती लेकिन उन्हें अब तक अपना काम बहुत बढिय़ा ढंग से किया है। मुझे लगता है कि वह समय के साथ और बेहतर होते चले जाएंगे। सबसे सकारात्मक पहलू तो यही है कि इससे उनकी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं हुई है। उन्होंने बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर