इंग्लिश महिलाओं ने जीता यूरो कप

इंग्लैंड ने 56 साल बाद जीता फुटबाल का कोई बड़ा खिताब

  इंग्लिश महिलाओं ने जीता यूरो कप

वेम्बले। इंग्लैंड की महिला फुटबाल टीम ने जर्मनी को 2-1 से पराजित कर यूरो महिला 2022 का खिताब जीत नया इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की महिला टीम ने पहली बार कोई बड़ा खिताब अपने नाम किया है। इला टोनी और क्लो कैली ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाई।

वेम्बले। इंग्लैंड की महिला फुटबाल टीम ने जर्मनी को 2-1 से पराजित कर यूरो महिला 2022 का खिताब जीत नया इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की महिला टीम ने पहली बार कोई बड़ा खिताब अपने नाम किया है। इला टोनी और क्लो कैली ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाई।


इला टोनी ने 62वें मिनट में गोलकर इंग्लैंड को मैच में 1-0 से आगे कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम आसानी से मैच जीत जाएंगी, लेकिन 79वें मिनट में जर्मनी की लिना मैगुल ने गोल दाग कर वेम्बले स्टेडियम को खामोश कर दिया। निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी के बाद अतिरिक्त समय के 110वें मिनट में क्ले कैली ने जर्मन डिफेंडर की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इंग्लैंड ने मैच में 2-1 से जीत हासिल कर ली। क्ले कैली क्लब फुटबॉल में मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलती हैं। कैली ने विजयी गोल करने के बाद अपनी जर्सी उतार दी। उसे हवा में लहराते हुए लंबी दौड़ भी लगाई। पिछले साल इंग्लैंड की पुरुष टीम यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार गई थी। आखिरकार इंग्लैंड का 56 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और उसे किसी बड़े टूर्नामेंट में जीत मिली। इससे पहले 1966 में इंग्लैंड की पुरुष टीम ने वर्ल्ड कप जीता था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री