37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप : राजस्थान पुरुष टीम उपविजेता रही, खिताबी मुकाबले में पंजाब ने हराया

जम्मू कश्मीर को 19-07 से पराजित किया

37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप : राजस्थान पुरुष टीम उपविजेता रही, खिताबी मुकाबले में पंजाब ने हराया

राजस्थान पुरुष हैंडबॉल टीम ने लखनऊ में हुई 37वीं फेडरेशन कप चैंपियनशिप में उपविजेता स्थान हासिल किया। फाइनल में पंजाब ने राजस्थान को 32-23 से हराया। सेमीफाइनल में राजस्थान ने सीआरपीएफ को 32-24 से मात दी थी। लीग मैचों में टीम ने पंजाब, बीएसएफ, महाराष्ट्र, सीआईएसएफ और जम्मू-कश्मीर पर जीत दर्ज की।

जयपुर। राजस्थान पुरुष हैंडबॉल टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में संपन्न 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता रही। खिताबी मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 32-23 (13-11) से हराया।

इससे पहले खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने सीआरपीएफ को 32-24 (14-12) से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। राजस्थान राज्य हैण्डबॉल संघ के सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि लीग मैचों में राजस्थान ने पंजाब को 35-25 से, बीएसएफ को 40-37 से, महाराष्ट्र को 31-19 से, सीआईएसएफ को 33-32 से और जम्मू कश्मीर को 19-07 से पराजित किया।

राजस्थान टीम :

करण सिंह शेखावत (कप्तान), रविन्द्र पाल सिंह सैनी, रोहताश, योगेश कुमार, गुरपिंदर सिंह (राजस्थान पुलिस),  अनिल खुड़िया, जसप्रीत सिंह, दिनेश डूडी, प्रिंस (श्रीगंगानगर),  लोकेन्द्र सिंह हाड़ा, अशलेश कुमार (जयपुर), चन्द्रप्रताप सिंह सोलंकी, कुलदीप सोयल (बूंदी), तेजवेन्द्र सिंह, सचिन गुर्जर, रामकेश गुर्जर (करौली), रोहित खान (जय भवानी अकैडमी), लाखन सिंह (कृपा बाबा हैंडबॉल अकैडमी)।

Read More आउट ऑफ टर्न नियुक्ति और अनुदान राशि के भुगतान में देरी पर खेलमंत्री सख्त : खेल परिषद में तैनात की डीओआईटी की टीम, खुद रखेंगे निगरानी

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान