पहला वनडे: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से पराजित किया, उपकप्तान शुभमन गिल रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

भारत ने तीन मैचों शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली 

पहला वनडे: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से पराजित किया, उपकप्तान शुभमन गिल रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

भारत ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 68 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया है।

नागपुर। रवींद्र जडेजा और हषिज़्त राणा (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल (87), अक्षर पटेल (52) और श्रेयस अय्यर (59) की अधज़्शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 68 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। 

ओपनर्स 19 रन पर पवेलियन लौटे : इंग्लैंड के 248 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 19 रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। कप्तान रोहित शर्मा (दो) और यशस्वी जायसवाल (15) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शुभमन गिल  और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर में जेकब बेथेल ने पगबाधा आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 59 रनों की पारी खेली। 

पटेल-गिल की शतकीय साझेदारी : इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अक्षर पटेल ने गिल का भरपूर साथ निभाया। दोनों के बीच चौथे विकेट लिए 108 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम को 34वें ओवर में आदिल रशीद ने अक्षर पटेल को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। अक्षर पटेल ने 47 गेंदों में छह चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 52 रन बनाये। केएल राहुल (2) को आदिल रशीद ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट भारत को पांचवां झटका दिया। इसके बाद साकिब महमूद ने शतक की ओर बढ़ रहे शुभमन गिल को बटलर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। गिल ने 96 गेंदों में 14 चौके लगाते हुए (87) रनों महत्वपूणज़् की पारी खेली। भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। रवींद्र जडेजा  (12) और हादिज़्क पंड्या (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने साकिब महमूद की गेंद पर विजयी चौका लगाया।    इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद और आदिल रशीद को दो-दो विकेट मिले। 

इंग्लैंड की शानदार शुरुआत : इससे पहले आज यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। 

Read More इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह