गलतियों से सबक लेगी गुजरात, मुम्बई की नजर छठे खिताब पर

आईपीएल : दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज अहमदाबाद में

गलतियों से सबक लेगी गुजरात, मुम्बई की नजर छठे खिताब पर

एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से रौंदने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज रोहित शर्मा की मुंबई इंडियन्स भी गुजरात को पछाड़कर रिकॉर्ड छठे खिताब की ओर कदम बढ़ाने के लिए तैयार होगी।

अहमदाबाद। हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स जब शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियन्स का मुकाबला करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य होगा कि वह पहले क्वालीफायर की गलतियों से सीखकर जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाए। दूसरी ओर एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से रौंदने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज रोहित शर्मा की मुंबई इंडियन्स भी गुजरात को पछाड़कर रिकॉर्ड छठे खिताब की ओर कदम बढ़ाने के लिए तैयार होगी। गुजरात भले ही पहले क्वालीफायर में चेन्नई का चेपौक किला न भेद सकी हो, लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उसे हराना आसान न होगा। पांड्या की पलटन इस मैदान पर आठ में से पांच मैच जीत चुकी है, जिसमें 25 अप्रैल को मुंबई पर दर्ज की गई विजय भी शामिल है। आमने-सामने के मुकाबलों में गुजरात मुंबई को दो बार हरा चुकी है, जबकि एक बार रोहित की टीम ने बाजी मारी है। 

शुभमन का रहा है शानदार रिकॉर्ड
इस मैदान पर गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का रिकॉर्ड भी शानदार है। वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 10 पारियों में 55.66 की औसत से 501 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के अग्रणी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस मैदान पर कुल 11 मैचों में 18 विकेट चटका चुके हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल प्रदर्शन (दिल्ली कैपिटल्स, 11 रन, चार विकेट) भी घरेलू मैदान पर ही आया है। इन दोनों प्रतिभावान भारतीयों के अलावा भी गुजरात कई मैच-जिताऊ खिलाड़ियों से भरी हुई है जो मौका मिलने पर मुंबई का फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ सकते हैं। 

उम्मीदें ग्रीन और सूर्या पर
इसके बरक्स मुंबई भले ही इस सीजन एक अपेक्षाकृत नई टीम के साथ मैदान पर उतरी हो, लेकिन रोहित की कप्तानी ने उनके लिए चीजों को आसान बनाया है। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उत्तराखंड के आकाश मधवाल ने अपना जौहर दिखाया है, जबकि आॅस्ट्रेलियाई युवा कैमरून ग्रीन एक फिनिशर होने के साथ-साथ ऊपरी क्रम में भी शतक जड़ चुके हैं। सूर्यकुमार यादव अगर अपने पूरे रंग में नजर आएं तो अकेले ही गुजरात की गेंदबाजी पर भारी पड़ सकते हैं। गुजरात हालांकि मुंबई की छोटी-मोटी कमियों का फायदा उठाकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के लिए आतुर होगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हार्दिक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इसका मुख्य कारण यह होगा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इस मैदान पर कभी भी जीत नहीं सकी है।

मुंबई भी रोहित की कप्तानी और युवा प्रतिभाओं के दम पर फाइनल में पहुंचकर चिर-प्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स से भेंट करना चाहेगी। 

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला