हॉलैंड बना प्रो लीग हॉकी चैंपियन, भारत को तीसरा स्थान

भारत ने 30 सेकंड में ही बनाई बढ़त

हॉलैंड बना प्रो लीग हॉकी चैंपियन, भारत को तीसरा स्थान

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एफआईएच प्रो लीग हॉकी खिताब जीतने की उम्मीद रविवार को यहां दो चरण के मुकाबले के दूसरे मैच में हॉलैंड के खिलाफ 1-2 की हार के साथ टूट गई। भारत को शनिवार को पहले मैच में भी हॉलैंड से शूट आउट में 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि 60 मिनट के नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी।

 
रोटरडम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एफआईएच प्रो लीग हॉकी खिताब जीतने की उम्मीद रविवार को यहां दो चरण के मुकाबले के दूसरे मैच में हॉलैंड के खिलाफ 1-2 की हार के साथ टूट गई। भारत को शनिवार को पहले मैच में भी हॉलैंड से शूट आउट में 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि 60 मिनट के नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी। खिताब जीतने की मामूली उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को हॉलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम को कामयाबी नहीं मिली। हॉलैंड ने 14 मैच में 35 अंक के साथ पुरुष वर्ग का खिताब जीता जबकि अभी दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम की टीम 16 मैच में 35 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि भारत ने 16 मैच में 30 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने 30 सेकंड में ही बनाई बढ़त

भारत ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और 30 सेकंड के भीतर ही अभिषेक के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। लेकिन हॉलैंड ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जिप जेनसेन के गोल से बराबरी हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में 45वें मिनट में जोरिट क्रून ने नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया और अंत में यह विजयी स्कोर रहा।

भारत ने गंवाए कई मौके
हॉलैंड को तीन और पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। भारत को 16वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह गोल करने में विफल रहे। भारत को मध्यांतर से दो मिनट पहले भी लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इन्हें गोल में नहीं बदल सकी। तीसरे क्वॉर्टर में 45वें मिनट में जोरिट क्रून ने नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया। भारत को इसके बाद गोल करने के कई मौके मिले लेकिन उसके खिलाड़ी वाइसर को छका नहीं पाए।

अर्जेंटीना से 2-3 से हारी भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम प्रो हॉकी लीग मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट अर्जेंटीना से नजदीकी मैच में 2-3 से हार गई। भारतीय टीम ने एक दिन पहले ही शूटआउट में अर्जेंटीना को मात देकर सभी को चौंकाया था। अर्जेंटीना पहले ही अंकों के आधार (42 अंक) पर लीग का खिताब जीत चुकी है। टीम इंडिया लीग टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम को अब 21 और 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम के खिलाफ मैच खेलने हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर