ICC T-20 World Cup : कनाडा ने की टीम की घोषणा

कनाडा पहली बार टी-20 विश्वकप में हिस्सा ले रहा है

ICC T-20 World Cup : कनाडा ने की टीम की घोषणा

अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए पाकिस्तानी मूल के साद बिन जफर की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

ओटावा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए पाकिस्तानी मूल के साद बिन जफर की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। कनाडा पहली बार टी-20 विश्वकप में हिस्सा ले रहा। चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव के साथ युवा कौशल को तरजिह देते हुए छह नए चेहरों को जगह दी है। बल्लेबाज कंवरपाल ताथगुर, आरोन जॉनसन और तेज गेंदबाज कलीम सना जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। परगट सिंह और रविंदर पाल सिंह, समेत टीम में छह खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं। हालांकि निखिल दत्त और श्रीमंथा विजयरत्ने जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाए। टूर्नामेंट के लिए तजिंदर सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। कनाडा का मुश्किल ग्रुप है और उसमें भारत और पाकिस्तान के साथ ही अमेरिका की टीम है। टूर्नामेंट में कनाडा का पहला मुकाबला एक जून को अमेरिका से होगा। 

टी20 विश्वकप के लिए कनाडा की टीम इस प्रकार है:-

साद बिन जफर (कप्तान), एरोन जॉनसन, दिलन हेलिगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर (विकेटकीपर) नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, परगट सिंह, रविंदर पाल सिंह, रेयान खान पठान और श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर)

रिजर्व: तजिंदर सिंह (यात्रा) आदित्य वरदराजन, अम्मार खालिद, जतिंदर मथारू, और परवीन कुमार

Read More आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह