भारत विश्व विजेता, दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

आईसीसी खिताब अपने नाम किया था

भारत विश्व विजेता, दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

आईसीसी टूर्नामेंटों में भारतीय टीम के 11 साल के खिताबी सूखे को भी समाप्त कर दिया। भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी के रूप में आईसीसी खिताब अपने नाम किया था। 

ब्रिजटाउन। करोड़ों भारतीय की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए रोहित शर्मा की टीम ने रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से पराजित कर 17 साल बाद भारत को फिर टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने न केबल अपने चीफ कोच राहुल द्रविड़ को वर्ल्ड कप खिताब जीत के साथ विदाई दी, बल्कि आईसीसी टूर्नामेंटों में भारतीय टीम के 11 साल के खिताबी सूखे को भी समाप्त कर दिया। भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी के रूप में आईसीसी खिताब अपने नाम किया था। 

यह मेरा आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप था : विराट
यह मेरा अंतिम टी-20 वर्ल्ड कप था और हम इसे जीतना चाहते थे। यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी-20 कप  था। मुझे लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी इस विरासत को आगे लेकर जाए। यह एक ओपन सीक्रेट था। मैं पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं कर रहा था। इस समय मेरे अंदर की भावनाएं बाहर नहीं आ पाएंगी।

प्लेयर ऑफ द मैच
विराट कोहली को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर आॅफ द फाइनल के पुरस्कार से नवाजा गया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप ट्रॉफी प्रदान की। 

Tags: cup

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत