एशियाई खेलों में हिस्सा लेगा भारत का रिकॉर्ड 634 एथलीटों का दल

नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया और प्रग्नाननंदा भी शामिल

एशियाई खेलों में हिस्सा लेगा भारत का रिकॉर्ड 634 एथलीटों का दल

भारतीय दल में भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल और रग्बी में किसी भी पुरुष खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। वहीं कुराश (मार्शल आर्ट) और भारोत्तोलन (दोनों महिलाएं) में दो खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है जबकि सूची में एक ही जिम्नास्ट शामिल है।

नई दिल्ली। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, चेस वर्ल्ड कप के सिल्वर मेडलिस्ट प्रग्नाननंदा और विवादों में घिरे पहलवान बजरंग पूनिया समेत रिकॉर्ड 634 भारतीय खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। एशियाई खेल चीन के होंगझोऊ में 23 सितंबर से शुरू होंगे। 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 572 भारतीय खिलाड़ी खेलने गए थे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 850 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की सिफारिश की थी। सबसे ज्यादा एथलीट ट्रैक एंड फील्ड में होंगे। ट्रैक एंड फील्ड में 65 खिलाड़ी शिरकत करेंगे जिसमें 34 पुरुष और 31 महिला शामिल हैं। एशियाई खेलों की 38 स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को चुना गया हैं। 22 पुरुष और इतनी ही महिलाओं के साथ 44 फुटबॉलर खेलने जाएंगे। इस सूची में हॉकी का दल तीसरे नंबर पर है जिसमें 36 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें 18 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी हैं। 15 महिला और 15 पुरुषों को मिलाकर 30 क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। इसके अलावा नौकायन में 33 और निशानेबाजी में 30 खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है।

भारोत्तोलन में कोई पुरुष खिलाड़ी नहीं
भारतीय दल में भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल और रग्बी में किसी भी पुरुष खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। वहीं कुराश (मार्शल आर्ट) और भारोत्तोलन (दोनों महिलाएं) में दो खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है जबकि सूची में एक ही जिम्नास्ट शामिल है।

बजरंग सूची में शामिल
भारतीय दल में पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) को भी शामिल किया है। बजरंग की सिफारिश तदर्थ समिति ने की थी। बजरंग पिछले महीने एशियाड ट्रायल्स खेले बिना टीम में चुने गए थे। वहीं पहलवान विशाल कालीरमन 65 किग्रा के भार वर्ग में ट्रायल्स में विजेता रहे थे और उन्होंने मंत्रालय से अपना नाम इसमें शामिल करने का अनुरोध किया है। हालांकि बजरंग ने कहा था कि अगर खाप पंचायत उन्हें एशियाई खेलों से हटने के लिए कहती हैं तो वह नहीं खेलेंगे। चोटिल विनेश फोगाट की जगह पहलवान अंतिम पंघाल (53 किग्रा) का नाम भारतीय दल में शामिल किया गया है।

प्रगनाननंदा भी टीम में शामिल
विश्वकप शतरंज के उपविजेता भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रग्नाननंदा को भी सूची में जगह मिली है। वह शतरंज की टीम में कोनेरु हंपी, डी हरिका के साथ शामिल हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत