भारत-द. अफ्रीका के बीच सीरीज 2-2 से बराबर, 5वां मैच बारिश के कारण रद्द

बारिश के कारण खेल रुकने के समय भारत 3.3 ओवर में 28 रन पर अपने दो विकेट खो चुका था।

भारत-द. अफ्रीका के बीच सीरीज 2-2 से बराबर, 5वां मैच बारिश के कारण रद्द

बेंगलुरु। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और निर्णायक टी-20 मैच रविवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली और कटक में पहले दो मैच जीते जबकि भारत ने शानदार वापसी करते हुए विशाखापत्तनम और राजकोट में अगले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी की लेकिन अंतिम मैच रद्द हो जाने से सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई।

बेंगलुरु।  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और निर्णायक टी-20 मैच रविवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली और कटक में पहले दो मैच जीते जबकि भारत ने शानदार वापसी करते हुए विशाखापत्तनम और राजकोट में अगले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी की लेकिन अंतिम मैच रद्द हो जाने से सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई। 


सलामी बल्लेबाज सस्ते  में निपटे
मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन खेल शुरू होने के कुछ देर बाद फिर बारिश आ गई और खेल रुक गया। बारिश के कारण खेल रुकने के समय भारत 3.3 ओवर में 28 रन पर अपने दो विकेट खो चुका था। ईशान किशन 15 और रुतुराज गायकवाड 10 रन बनाकर  एनगिडी के शिकार बने। मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 50 मिनट पर अम्पायरों ने रद्द घोषित किया। मैच रद्द होने के बाद ड्रेसिंग रूम वाले एरिया में सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। वहां अंपायर भी मौजूद थे।

11 साल से सीरीज नहीं जीत सका भारत
निर्णायक मुकाबले का बारिश से धुल जाना निराश करने वाला है। भारत के पास घर में दक्षिण अफ्रीका से पहली टी-20 सीरीज जीतने के बढ़िया मौका था। भारत में 2011 के बाद से दक्षिण अफ्रीका सीमित ओवरों की सीरीज में अपराजेय रहा है।

मौसम को कंट्रोल नहीं कर सकते:महाराज
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने कहा, हम मौसम को कंट्रोल नहीं कर सकते लेकिन पूरे मैच के ना होने से एक निराशा तो है। पहले दो मैचों में हमने जिस तरह का खेल दिखाया वह तारीफ योग्य है। हालांकि पिछले दो मैच हमारे लिए निराशजनक थे हमें वहां बढ़िया प्रदर्शन करना चाहिए था।

टीम ने कमाल की वापसी की: पंत
भारतीय कप्तान रिषभ पंत में कहा, इस मैच का ना होना निराशजनक जरूर है लेकिन एक बात यह भी है कि इस सीरीज में हमारे पास कई सारे सकारात्मक पक्ष रहे। पहले दो मैच हारने के बाद हमने कमाल की वापसी की है। इस सीरीज में मैं अपना 100 फीसदी देने का प्रयास कर रहा था और जो भी गलतियां मैं करता हूं, उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था।  इंग्लैंड में हम जो टेस्ट मैच खेलने वाले हैं, उसे जीतने की पूरी कोशिश होगी। मैं कोशिश करूंगा बल्ले के साथ मैं बढ़िया प्रदर्शन करूं।

भुवनेश्वर रहा प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। उन्होंने कहा, प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब पाना एक गर्व का विषय है। मैं अभी बिल्कुल फिट हूं। टीम में मेरा रोल अब भी वही है जो पहले थे। मैं पावरप्ले में गेंदबाजी करता हूं। इसके बाद मैं अंतिम ओवरों में भी गेंदबाजी करता हूं। इसके अलावा एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर सभी गेंदबाजों से बात भी करनी होती है। टीम ने मुझे अपनी तरह से गेंदबाजी करने की पूरी आजादी दी थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह