भारत ने पहली बार जीता थॉमस कप

थॉमस कप को पहली बार जीत लिया

भारत ने पहली बार जीता थॉमस कप

भारत ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर प्रतिष्ठित पुरुष बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता थॉमस कप को पहली बार जीत लिया।

बैंकाक। भारत ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर प्रतिष्ठित पुरुष बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता थॉमस कप को पहली बार जीत लिया। पहली बार फाइनल खेल रही भारतीय टीम के लिए ऐसी टीम टीम के खिलाफ जीत दर्ज आसान नहीं थी, जो 21वीं बार फाइनल खेल रही थी। भारत ने पहले तीनों मैच जीतकर थॉमस कप पर कब्जा जमाया। लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत ने एकल मैच तथा सात्विकसैराज रैन्किरेड्डी और चिराग शेट्टी ने युगल मैच जीता। भारत ने इतिहास रचते हुए डेनमार्क को 3-2 से हराकर थॉमस कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई थी। भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी।

लक्ष्य ने गिनटिंग को हरा बढ़त दिलाई
युवा शटलर लक्ष्य सेन ने पहले मुकाबले में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथनी गिंटिंग को हराया। लक्ष्य ने गिनटिंग के खिलाफ 8-21, 21-17, 21-16 से जीत दर्ज की।  भारत की बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसैराज  रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने युगल मैच में मोहम्मद अहसान और केविन संजय सुकमलुजो की जोड़ी को  18-21, 23-21, 21-19 से हरा मुकाबले में 2-0 की बढ़त बनाई। तीसरे मैच में श्रीकांत हावी होकर खेले और उन्होंने जोनाथन क्रिस्टी को 48 मिनट में 21-15, 23-21 से पराजित कर खिताब भारत की झोली में डाल दिया। श्रीकांत ने इस जीत से क्रिस्टी के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 5-5 कर लिया है। श्रीकांत के मैच जीतते ही भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और टीम को बधाइयों का तांता लग गया।

मोदी ने दी टीम को बधाई, खेल मंत्रालय और बीएआई ने दिए टीम को एक-एक करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को पहली बार थॉमस कप जीतने पर बधाई दी।  भारतीय टीम ने यहां इम्पैक्ट एरीना में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को फाइनल में 3-0 से हराकर थॉमस का खिताब अपने नाम किया है। ट्विटर का रुख करते हुए मोदी ने कहा, भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचा है। भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश प्रफुल्लित है। हमारी टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। मोदी ने टीम से फोन पर बात कर उन्हें बधाई भी दी।  

अनुराग ठाकुर और बिस्वा ने भी दी बधाई
इसी बीच, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को एक करोड़ रुपये के ईनाम से नवाजने की घोषणा की है।  ठाकुर ने ट््वीट किया, इतिहास रचा गया है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने थॉमस कप पहली बार जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को एक करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।  संघ के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि सपोर्ट स्टाफ को 20 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Read More ट्रंप की भारत विरोधी टिप्पणी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : अमेरिकी दूतावास के बाहर की नारेबाजी, लाकड़ा ने कहा-देश का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना