भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

दक्षिण कोरिया से मैच 1-1 से ड्रॉ रहा

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

भारत ने 44वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर 1-1 से स्कोर को बराबर कर दिया। भारत की ओर से यह गोल नवनीत कौर ने किया। 

हांगझोउ। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइलन में पहुंच गई है। 

भारत ने की आक्रामक शुरुआत
भारत बनाम दक्षिण कोरिया मैच में आज सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरुआत की और पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने एक फील्ड शॉट को गोल में तब्दील करने का मौका बनाया, लेकिन वो गोल करने में असफल रहे। 

द. कोरिया ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल ठोका
इसके अगले मिनट में दक्षिण कोरिया ने एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया और  चो ह्येजिन ने 12वें मिनट में इसे गोल में तब्दील कर अपना खाता खोला। इस तरह भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में पहला गोल खाया।   मुकाबले के 22वें मिनट में भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में असफल रही। इस तरह पहले हाफ की समाप्ति तक दक्षिण कोरिया ने 1-0 से अपनी बढ़त बनाए रखी ।

नवनीत ने किया बराबरी का गोल
भारत ने 44वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर 1-1 से स्कोर को बराबर कर दिया। भारत की ओर से यह गोल नवनीत कौर ने किया। 


    भारतीय खिलाड़ियों ने बड़ी सूझबूझ के साथ तीसरे क्वार्टर का समापन किया और अपने डिफेंस को बड़ी मजबूती के साथ बनाए रखा। चौथे क्वार्टर में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। इस तरह भारत बनाम दक्षिण कोरिया मुकाबला 1-1 के साथ ड्रॉ रहा। भारत महिला टीम तीन मैचों के बाद पूल ए में शीर्ष स्थान पर है। उसके तीन मैचों में सात अंक हैं। भारतीय महिला टीम मंगलवार को अब अपना अगला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ खेलेगी।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत