पंजाब ने आईपीएल में दर्ज की तीसरी जीत

तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए

पंजाब ने आईपीएल में दर्ज की तीसरी जीत
शिखर धवन (70) और कप्तान मयंक अग्रवाल (52) के अर्धशतकों और फिर जितेश शर्मा (30) और शाहरुख खान (15) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 23वें मैच में 12 रन से हराया।

पुणे। शिखर धवन (70) और कप्तान मयंक अग्रवाल (52) के अर्धशतकों और फिर जितेश शर्मा (30) और शाहरुख खान (15) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 23वें मैच में 12 रन से हराया।

पंजाब तीसरे स्थान पर
पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर बनाया, जबकि मुंबई काफी कोशिशें करने के बावजूद नौ विकेट पर 186 रन तक ही पहुंच सकी। पंजाब ने पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए
लक्ष्य का पीछा करते हर मुंबई ने 31 रन की ठोस शुरुआत की, लेकिन इस अच्छी शुरुआत के बाद दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा ने कैगिसो रबादा पर जोरदार छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर कैच उछाल बैठे। रोहित  शरीर पर आती गेंद पर पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा ले गई और स्क्वायर लेग की दिशा में खड़ी हो गई। शॉर्ट फाइन लेग ने आगे आकर डाइव लगाई और कैच लपक लिया।  पंजाब को मिल गया है बहुत बड़ा विकेट। रोहित ने 17 गेंदों पर 28 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई