राजस्थान राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता : गत चैंपियन हनुमानगढ़ को 3-0 से हरा जयपुर क्वार्टर फाइनल में

क्वार्टर फाइनल में जयपुर का मुकाबला झुंझुनूं से होगा

राजस्थान राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता : गत चैंपियन हनुमानगढ़ को 3-0 से हरा जयपुर क्वार्टर फाइनल में

जयपुर ने फुटबॉल प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

जयपुर। जयपुर ने सीकर में खेली जा रही राजस्थान राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन हनुमानगढ़ को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में जयपुर का मुकाबला झुंझुनूं से होगा।

जयपुर जिला फुटबॉल संचालन समिति के सदस्य अब्दुल जब्बार ने बताया कि जयपुर टीम ने पिछले मैच की तरह इस मैच में भी शुरूआत से ही आक्रामक रुक अपनाया रखा और मैच के चौथे मिनट में ही मध्यक्रम के खिलाड़ी अतिवीर धोखा ने 18 यार्ड से शानदार गोल दाग टीम का खाता खोला। 

मध्यांतर तक जयपुर ने हनुमानगढ़ पर कुछ और आक्रामक हमले किए लेकिन गोल करने में असफल रहे। मध्यांतर तक जयपुर  टीम 1-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद जयपुर ने विंग लाइन पर खेलने की रणनीति के तहत हनुमानगढ़ की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाना शुरू किया जिसके फलस्वरूप 35वें मिनट में जयपुर को कॉर्नर मिला। कॉर्नर किक पर फारवर्ड पंक्ति के युवराज ठाकुर ने शानदार हेड से टीम का दूसरा और अपना पहला गोल किया। मैच के अंतिम 10 मिनट में जयपुर की टीम ने हनुमानगढ़ को पूरी तरह दबाव में ले लिया और मैच खत्म होने से 6 मिनट पहले युवराज ठाकुर ने एकाकी प्रयास से शानदार मैदानी गोलकर अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया। इसके साथ ही जयपुर 3-0 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डांस करते चार को पिकअप ने कुचला : दो बच्चों की मौत, दो बच्चों समेत महिला गंभीर घायल डांस करते चार को पिकअप ने कुचला : दो बच्चों की मौत, दो बच्चों समेत महिला गंभीर घायल
गोल डूंगरी क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान डीजे लगी पिकअप की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत...
पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार : 3 साल से चल रहा था फरार, एनआईए ने एयरपोर्ट से दबोचा
राजस्थान विधानसभा में आमेर में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, मंत्री गजेंद्र खींवसर और विपक्ष के बीच छिड़ी बहस
तारिक रहमान ने एक हिंदू और एक बौद्ध को बनाया मिनिस्टर : कौन हैं निताई रॉय चौधरी और दीपेन दीवान, दोनों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : इंदिरा मीणा ने बीमा योजना के बकाया क्लेम पर उठाया सवाल, मंत्री जोराराम कुमावत ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन 
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : भरतपुर में सीएचसी निर्माण का मुद्दा उठा, मंत्री ने दिया जबाव
हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली