टीम इंडिया को अजेय बढ़त : रोहित का शतक, इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

इंग्लैंड को 33 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया

टीम इंडिया को अजेय बढ़त : रोहित का शतक, इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 

कटक। रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (119) की शतकीय, शुभमन गिल (60) और अक्षर पटेल (नाबाद 41) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 33 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 

ओपनर्स का शानदार आगाज :

इंग्लैंड के 304 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भारतीय सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। 17वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने शुभमन गिल (52) को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद विराट कोहली एक बार फिर विफल रहे। उन्हें आदिल रशीद ने (5) रन पर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान रोहित शर्मा एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने अपना 32वां शतक पूरा किया। 30वें ओवर में लिविंगस्टन ने रोहित को आदिल रशीद के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित ने 90 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए 119 रनों की पारी खेली। 37वें ओवर में अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे श्रेयस अय्यर रनआउट हुये। श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों तीन चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 44 रन बनाये। केएल राहुल (10) और हार्दिक पंड्या (10) सस्ते में लौटे। उन्हें गस ऐटकिंसन ने आउट किया। भारत ने 44.3 ओवर में 308 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। अक्षर पटेल (41) और रवींद्र जडेजा (11) रन बनाकर नाबाद रहे।  इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने दो विकेट लिए। 

सलामी जोड़ी ने जोड़े 81 रन :

Read More खेलो इंडिया विंटर गेम्स की आइस हॉकी स्पर्धा 20 जनवरी से लद्दाख में, देहरादून में होगी राजस्थान टीमों की चयन स्पर्धा

इससे पहले बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोडे। 11वें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने फिल सॉल्ट (26) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

Read More राजस्थान ने राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक, बालिका वर्ग में कम्पाउंड टीम बनी चैंपियन 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन