पहली ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी खेल परिषद की टीम 

देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

पहली ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी खेल परिषद की टीम 

पटना में होने वाली भारत की पहली ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जयपुर। पटना में होने वाली भारत की पहली ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान खेल परिषद ने भी इसमें राज्य की टीम भेजने का निर्णय लिया है, जिससे ईस्पोर्ट्स के प्रति युवाओं में बढ़ते रुझान को प्रोत्साहित किया जा सके।

राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि सऊदी अरब में होने वाले पहले ईस्पोर्ट्स ओलंपिक गेम्स से पहले बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्राधिकरण के महानिदेशक, आईपीएस रवींद्रन शंकरण ने राजस्थान खेल परिषद को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह नेशनल चैंपियनशिप 14-15 जून को पटना में आयोजित की जाएगी, जिसमें छह प्रमुख ईस्पोर्ट्स खेलों को शामिल किया गया है। इसमें डोटा-2, स्ट्रीट फाइटर-6, बीजीएमआई (बैटलग्राउंड्स  मोबाइल इंडिया), ई-चेस, ई-फुटबॉल, टेनिस क्लैश शामिल हैं। 

परिषद अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए एक नया खेल है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी इसमें भाग लें और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं। परिषद के अधिकारियों को इसकी पूरी रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा