डेवोन कॉन्वे शतक से चूके लेकिन चेन्नई ने दिल्ली को दी 91 रन से करारी मात

चेन्नई ने बनाया 200 पार का स्कोर

डेवोन कॉन्वे शतक से चूके लेकिन चेन्नई ने दिल्ली को दी 91 रन से करारी मात
दिल्ली को 17.4 ओवर में 117 रनों पर थाम लिया।

मुम्बई। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (87) अपने  शतक के करीब पहुंचकर चूक गए लेकिन उनकी शानदार पारी और साथी जोड़ीदार रुतुराज गायकवाड (41) के साथ 110 रन की ओपनिंग साझेदारी और मोईन अली (13 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स  को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 91 रनों से करारी शिकस्त दे दी।


 चेन्नई ने बनाया 200 पार का स्कोर  : चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली को 17.4 ओवर में 117 रनों पर थाम लिया। चेन्नई की 11 मैचों में यह चौथी जीत है जबकि दिल्ली को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने इस तरह इस सत्र की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की।   टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को उसके ओपनरों ने शानदार शतकीय शुरुआत दी। गायकवाड 33 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। कॉन्वे ने फिर शिवम दुबे के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े।


कॉन्वे 49 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों के सहारे 87 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर विकेटकीपर रिषभ पंत को कैच थमा बैे। शिवम दुबे 19 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 31 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र आठ गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 21 रन बनाइये और चेन्नई को चौथी बार 200 के पार पहुंचाया। अम्बाती रायुडू पांच और मोईन अली नौ रन बनाकर आउट हुए। रोबिन उथप्पा का तो खाता भी नहीं खुला। दिल्ली की तरफ से एनरिक नोर्त्जे  ने 42 रन पर तीन और खलील ने 28 रन पर दो विकेट लिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक कांग्रेस में दरार की अटकलों पर विराम, शिवकुमार ने किया एकजुटता का दावा कर्नाटक कांग्रेस में दरार की अटकलों पर विराम, शिवकुमार ने किया एकजुटता का दावा
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मतभेदों की अटकलों पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विराम लगा दिया। वरिष्ठ मंत्री आर. रामलिंगा...
धर्मांतरण मामले की हो गहन जांच : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना समाज के लिए अधिक खतरनाक, जूली ने कहा- कानून के अनुसार हो कार्रवाई
डिजिटल व्यापार से जुड़ने का आह्वान : जयपुर के बाजारों में बांटे गए ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण, ऑनलाइन बाजार से जोड़ने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान
विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा : कांस्टेबल सहित प्रमुख भर्तियों पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
राबड़ी देवी ने लौटाई अपनी सरकारी सुरक्षा : विरोध में दिया प्रतिरोध, ढाल बनने के लिए आवास पर लगा कार्यकर्ताओं का तांता
राजस्थान के 4 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपलब्धियों को प्रभावी इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत करने पर दिया जोर