जेएलएन अस्पताल में हटाए गए 227 नर्सिंग ऑफिसरों का तीसरे दिन भी धरना जारी, खून से लिखा मांग-पत्र सौंपा

नोटिस या स्पष्ट कारण बताए सेवा से मुक्त

जेएलएन अस्पताल में हटाए गए 227 नर्सिंग ऑफिसरों का तीसरे दिन भी धरना जारी, खून से लिखा मांग-पत्र सौंपा
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत रहे 227 नर्सिंग ऑफिसरों का धरना-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी। नौकरी से हटाए गए नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर खून से लिखा मांग-पत्र मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक को सौंपा।

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत रहे 227 नर्सिंग ऑफिसरों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। नौकरी से हटाए गए नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर खून से लिखा मांग-पत्र मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक को सौंपा। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन में महिला नर्सिंग कर्मचारियों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए, जिससे आंदोलन का भावनात्मक पक्ष भी सामने आया। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस या स्पष्ट कारण बताए सेवा से मुक्त कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अचानक नौकरी समाप्त किए जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कई कर्मचारियों के परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह उनकी आय पर निर्भर है। ऐसे में सेवा समाप्ति के फैसले ने उन्हें गंभीर परेशानी में डाल दिया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से पुनः कार्य पर लिया जाए तथा सेवा समाप्ति के आदेश को वापस लिया जाए। उनका कहना है कि अस्पताल में लंबे समय तक सेवाएं देने के बावजूद उनकी उपेक्षा की गई है, जो न्यायसंगत नहीं है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके तहत बड़े स्तर पर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक कांग्रेस में दरार की अटकलों पर विराम, शिवकुमार ने किया एकजुटता का दावा कर्नाटक कांग्रेस में दरार की अटकलों पर विराम, शिवकुमार ने किया एकजुटता का दावा
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मतभेदों की अटकलों पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विराम लगा दिया। वरिष्ठ मंत्री आर. रामलिंगा...
धर्मांतरण मामले की हो गहन जांच : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना समाज के लिए अधिक खतरनाक, जूली ने कहा- कानून के अनुसार हो कार्रवाई
डिजिटल व्यापार से जुड़ने का आह्वान : जयपुर के बाजारों में बांटे गए ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण, ऑनलाइन बाजार से जोड़ने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान
विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा : कांस्टेबल सहित प्रमुख भर्तियों पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
राबड़ी देवी ने लौटाई अपनी सरकारी सुरक्षा : विरोध में दिया प्रतिरोध, ढाल बनने के लिए आवास पर लगा कार्यकर्ताओं का तांता
राजस्थान के 4 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपलब्धियों को प्रभावी इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत करने पर दिया जोर