श्रीलंका ने यूएई को हराया, गेंदबाजों नेटीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

आईसीसी टी-20 विश्व कप

श्रीलंका ने यूएई को हराया, गेंदबाजों नेटीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

भारतीय मूल के गेंदबाज कार्तिक मयप्पन (19/3) ने हैट्रिक लेकर श्रीलंका के मध्यक्रम की धज्जियां उड़ा दीं। निसांका ने बिखरती हुई श्रीलंकाई पारी को संभालते हुए 60 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की बदौलत 74 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

जीलॉन्ग। श्रीलंका ने पथुम निसांका (74) के संयम भरे अर्द्धशतक के बाद दुश्मंता चमीरा (15/3) और वानिंदू हसरंगा (8/3) की धारदार गेंदबाजी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले दौर के मैच में 79 रन से रौंद दिया। श्रीलंका ने ग्रुप-ए के मुकाबले में यूएई को 153 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में यूएई 73 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय मूल के गेंदबाज कार्तिक मयप्पन (19/3) ने हैट्रिक लेकर श्रीलंका के मध्यक्रम की धज्जियां उड़ा दीं। निसांका ने बिखरती हुई श्रीलंकाई पारी को संभालते हुए 60 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की बदौलत 74 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका के गेंदबाजों ने 152 रन की रक्षा करते हुए यूएई के किसी भी बल्लेबाज को विकेट पर कदम नहीं जमाने दिए। यूएई के लिए अय्यान अफजल खान ने 19(21), चिराग सूरी ने 14(19), जबकि जुनैद सिद्दीकी ने 18(16) रन बनाए। इनके अलावा यूएई का कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका और टीम 17.1 ओवर में 73 रन पर सिमट गई।

चमीरा ने झटके तीन विकेट 

चमीरा ने श्रीलंकाई गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए 15 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हसरंगा ने आठ रन देर तीन विकेट निकाले। महीष तीक्ष्णा ने दो जबकि प्रमोद मदुशन और दसुन शनाका न एक-एक विकेट लिया। 

Tags: t20

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग   कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने...
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
एक माह के प्रशिक्षण शिविर में थिएटर, मीनिएचर पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग और ढूंढाड़ी भाषा सीख रहे प्रतिभागी
तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से