टेस्ट टीम के कप्तान पर बहस जारी, श्रीकांत-मांजरेकर ने भी किया बुमराह का समर्थन

भारत को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है

टेस्ट टीम के कप्तान पर बहस जारी, श्रीकांत-मांजरेकर ने भी किया बुमराह का समर्थन

रोहित शर्मा के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद लाल गेंद के प्रारूप में किसे भारतीय टीम का कप्तान बनाया जाए, इस पर बहस जारी है।

नई दिल्ली। रोहित शर्मा के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद लाल गेंद के प्रारूप में किसे भारतीय टीम का कप्तान बनाया जाए, इस पर बहस जारी है। भारत को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और टीम इस दौरे पर नए कप्तान के नेतृत्व में जाएगी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बाद अब विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कृष्णामचारी श्रीकांत और संजय मांजरेकर ने भी टेस्ट कप्तान के लिए जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया है। श्रीकांत का कहना है कि बुमराह ने टीम के लिए जो योगदान दिया है उसे देखते हुए वह भारतीय टीम की कमान संभालने के हकदार हैं। 

एक बातचीत में  श्रीकांत ने कहा कि वह शुभमन गिल पर कप्तानी नहीं थोपना चाहते। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए गिल दौड़ में आगे चल रहे हैं, लेकिन कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टीम की कमान बुमराह को सौंपनी चाहिए। श्रीकांत ने बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को लेकर चल रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि केएल राहुल या ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाना चाहिए जिससे अगर बुमराह अनुपस्थित रहें तो वह उनकी जगह जिम्मेदारी संभालें।  वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इस बात पर हैरानी जताई कि बुमराह अगले टेस्ट कप्तान के लिए प्रबल दावेदार नहीं है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाए कि क्यों चयनकर्ता बुमराह का विकल्प खोज रहे हैं। उन्होंने लिखा, मैं हैरान हूं कि हम टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह के अलावा किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान