टी-20 सीरीज : फिटनेस कारणों से तिलक वर्मा बाहर, श्रेयस अय्यर बाकी मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे

आखिरी दो मैचों के लिए विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम जाएंगे

टी-20 सीरीज : फिटनेस कारणों से तिलक वर्मा बाहर, श्रेयस अय्यर बाकी मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में तिलक वर्मा के अनफिट होने पर श्रेयस अय्यर शेष मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। तिलक की वापसी इस सीरीज में संभव नहीं। वाशिंगटन सुंदर की चोट पर संशय है, जबकि रवि बिश्नोई ने वापसी पर प्रभावी प्रदर्शन किया।

गुवाहाटी। फिटनेस की समस्या के कारण तिलक वर्मा के उपलब्ध न होने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के लिए अस्थायी रूप से चुने गए श्रेयस अय्यर शेष मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। वह आखिरी दो मैचों के लिए विशाखापत्तनम और उसके बाद तिरुवनंतपुरम जाएंगे।

अय्यर को सिर्फ पहले तीन मैचों के लिए तिलक की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। उनका टीम के साथ यात्रा करना इस बात का संकेत है कि तिलक मौजूदा सीरीज के लिए वापस नहीं आएंगे। तिलक, जिनकी इस महीने की शुरुआत में राजकोट में विजय हजारे मैच खेलते समय सर्जरी हुई थी, उनके 7 फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए फिट होने की उम्मीद है। वह फिलहाल बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और उनके अपने सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, उन्होंने रिहैब प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके करीबी एक सूत्र ने बताया कि वह विश्व कप के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध रहेंगे।

एकदिवसीय टीम के उप-कप्तान अय्यर को मौजूदा सीरीज में अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। उन्होंने दिसंबर 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच नहीं खेला है।

टी-20 सीरीज से बाहर किए गए वाशिंगटन सुंदर को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह टी- 20 वल्र्ड कप के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। वह बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद से एक्शन से बाहर हैं। 11 जनवरी को वडोदरा में बॉलिंग करते समय सुंदर को अपनी निचली पसली के हिस्से में अचानक तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उनका स्कैन किया गया।

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

बीसीसीआई ने रवि बिश्नोई को टी-20 के लिए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित करते हुए कहा- इसके बाद एक एक्सपर्ट से आमने-सामने सलाह ली गई। उन्हें साइड स्ट्रेन का पता चला है और कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है, जिसके बाद वह अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे।

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

बिश्नोई ने 43 टी-20 मैच खेले हैं। पह गुवाहाटी में रविवार के मैच के लिए एकादश में जगह बनाने में कामयाब रहे, लगभग एक साल बाद भारतीय टीम में वापसी की और 18 रन देकर दो विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। अगर सुंदर बाहर हो जाते हैं तो संभावना है कि चयनकर्ता विश्व कप के लिए भी उन्हें ही चुनेंगे।

Read More आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह